लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को धीरे धीरे बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि नए ऑक्सीजन प्लांट भी कई जगहों पर स्थापित कर दिए गए हैं। आने वाले समय में इनकी संख्या में और बढ़ोतरी आएगी।
राज्य में 31 जुलाई तक 431 नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिए जाएंगे। दूसरी लहर में जहां ऑक्सीजन की सप्लाई को पूरा करने के लिए बोकारो स्टील प्लांट और अन्य जगहों से ऑक्सीजन मंगवाई जा रही थी। वहीं अब उत्तर प्रदेश धीरे-धीरे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।
प्रदेश में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए 533 प्लांट स्वीकृत किए गए थे, जिसमें से 102 प्लांट क्रियाशील हो गए हैं। शेष बचे 431 प्लांट भी 31 जुलाई से पहले शुरू हो जाएंगे। इस बारे में अधिक जानकारी मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने दी उन्होंने बताया कि शेष बचे हुए 431 ऑक्सीजन प्लांट भी जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे।
तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है, इसको देखते हुए पहले से ही यूपी सरकार ने ऑक्सीजन उत्पादन के मामले में खुद को बेहतर कर लिया है। प्रदेश की ऑक्सीजन वाली समस्या अब खत्म हो जाएगी। 31 जुलाई के बाद इन प्लांट से भी ऑक्सीजन का उत्पादन भारी मात्रा में शुरू हो जाएगा।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…