यूपी में भाजपा अब अपने कार्यकर्ताओं के मनमुटाव को दूर करने में जुटी, आखिर क्यों…

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में तेजी से जुट गयी है। मातृ संगठन आरएसएस के सुझावों के बाद भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के मनमुटाव को दूर करने कवायद में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी का केशव के घर पर भोज के लिए जाना पार्टी की ओर से साफ संदेश है कि जनता के बीच 2022 में एकता का मैसेज जाए।

कोरोना की दूसरी लहर या अन्य कारणों से नाराज कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने का खाका तैयार किया जा रहा है। नौकरशाही से लेकर तमाम ऐसे छोटे-छोटे कार्य हैं जिनके लिए कार्यकर्ताओं को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा है। इसी को देखते हुए पार्टी अपने वरिष्ठ नेताओं को भी इस काम में लगाएगी।

भाजपा एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि शुरूआती जून में जब केन्द्रीय संगठन मंत्री आए थे, इसके बाद से ही सांसदों और विधायकों से कहा गया था कि वो अपने 100 ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची बनाएं जो किसी कारण से नाराज हैं, उन्हें मनाएं। उनकी समस्या को सुनें और हो सकता है तो तुरंत निदान भी कर दें।

इसी कारण निगम आयोग और मोचरें में भी कुछ लोगों का समायोजन किया गया है। संघ और पार्टी के वारिष्ठ पदाधिकारियों का साफ निर्देश है कि अब कमियां गिनाने का समय नहीं बचा है। यूपी में दोबारा पार्टी को भारी बहुत से जीताने के लिए सभी का साथ होना जरूरी है। इसी कारण पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई, रमापतिराम त्रिपाठी, विनय कटियार जैसे नेताओं का भी अनुभव पार्टी लेना चाहती है। उन्हें बैठक में बुलाया गया उनके विचारों को सुना गया।

भाजपा के जानकार प्रसून पांडेय कहते हैं, ” भाजपा अब 2022 को विधानसभा चुनाव को लेकर अभी संजीदा है। कोरोना की दूसरी लहर में कार्यकर्ताओं के घर से कोई न कोई साथ छोड़ गया है। उसके पीछे अव्यवस्था ही मान रहे है। जिसे लेकर उनके अंदर कुछ नाराजगी है।

यहां तक कुछ कार्यकर्ताओं के चार सालों नौकरशाही के हावी होने के कारण काम भी नहीं हो सके है, उस बात की भी नाराजगी है। चुनाव से ठीक पहले भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को साधने का प्रयास कर रही है। कार्यकर्ताओं के अनुभव और उनके समीकरण के साहरे ही भाजपा को अपने मिशन में कामयाबी मिलेगी।”

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago