अजय विश्नोई बोले- मेनका गांधी घटिया महिला: वेटनरी विवि को घटिया कहने पर भड़के

जबलपुर। जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय को घटिया बताने वाले बयान पर मप्र भाजपा में उनकी आलोचना शुरू हो गई है। मेनका के इस बयान पर भड़के जबलपुर के पाटन से विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता अजय विश्नोई भड़क गए। उन्होंने शनिवार को कहा कि मेनका गांधी निहायत घटिया महिला है। मैं शर्मिंदा हूं कि वे मेरी पार्टी की नेता हैं। विश्नोई के इस बयान को भाजपा के प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव ने पार्टी गाइडलाइन के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला पर ऐसी टिप्पणी ठीक नहीं है।

यह कहा था मेनका गांधी ने

21 जून को एक कथित ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें चंडीगढ़ में प्रैक्टिस कर रहे जबलपुर वेटनरी विवि में पढ़े डॉक्टर विकास शर्मा से मेनका गांधी की फोन पर बात हुई थी। चंडीगढ़ निवासी अंजली चौधरी अपने डॉग को इलाज के लिए डॉक्टर शर्मा के पास लाई थी। उन्होंने उसका ऑपरेशन किया।

मालिक उसे अपने घर ले गईं। जहां टांका टूट गया। बाद में इस डॉग का पैर काटना पड़ा। इसके बाद अंजली चौधरी ने इस मामले में मेनका गांधी से शिकायत की। इसी शिकायत पर मेनका गांधी ने फोन पर डॉक्टर के खिलाफ अपशब्द कहे और फिर डॉक्टर से पूछा कि- कहां से डिग्री ली? डॉक्टर ने जबलपुर के नानाजी देशमुख वेटनरी विवि का नाम बताया तो मेनका गांधी ने कहा कि यह सबसे घटिया जगह है।

बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने किया मेनका का बचाव

अजय विश्नोई की टिप्पणी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव मेनका गांधी के पक्ष में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला पर टिप्पणी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के लिए इस तरह की भाषा ठीक नहीं है। कोई हमारी पार्टी से हो या ना हो। हमारी पार्टी में निश्चित परंपरा है। हम इस मसले पर बातचीत करेंगे।

पूरे देश में वेटनरी डॉक्टर कर रहे विरोध प्रदर्शन
बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ पूरे देश में वेटनरी डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के वेटनरी डॉक्टर्स और छात्र भी उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। जबलपुर का नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय है, जिसे मेनका गांधी ने हाल ही में कथित रूप से घटिया बताया था और उनका ऑडियो वायरल हो गया था।

सांसद मेनका गांधी को लीगल नोटिस भेज रहे वेटनरी छात्र।

मेनका गांधी पर FIR दर्ज करने की मांग
वेटनरी डॉक्टर्स ने मेनका गांधी को लीगल नोटिस भेजने की बात करते हुए उनके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी है। डॉक्टरों ने FIR दर्ज करने की मांग की है। उनका दावा है कि जब तक अपने शब्दों पर वो माफी नहीं मांगती हैं, उनका विरोध जारी रहेगा। गुरुवार से उनके खिलाफ डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं।

शुक्रवार को छात्राओं और महिला अध्यापकों ने प्रदर्शन किया। डॉक्टर अपरा शाही, डॉक्टर अंजू नायक, डॉक्टर कविता राय ने कहा कि पशु चिकित्सकों की पढ़ाई पर बिना सोचे-समझे टिप्पणी करना सांसद मेनका गांधी को शोभा नहीं देता। उन्हें दुख है कि एक महिला होते हुए वह बयान देकर दूसरी महिला को अपमानित कर रही हैं।

वेटरनरी कॉलेज में सांसद मेनका गांधी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए छात्र व अध्यापक।

ऑडियो वायरल होने के बाद आक्राेश
हाल ही में मेनका गांधी और वेटनरी डॉक्टर के बीच हुई बातचीत का कथित ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि किस तरह मेनका गांधी वेटरनरी डॉक्टर को न केवल गालियां दे रही हैं, बल्कि उसकी काबिलियत पर भी सवाल उठा रही हैं। यहां तक कि मेनका गांधी ने जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय को भी घटिया बता दिया। जबकि जबलपुर के वेटनरी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ना केवल देश बल्कि विदेशों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago