Categories: दुनिया

1.46 लाख साल पुरानी नई प्रजाति की खोपड़ी, क्या बदेलगी इंसानों की कहानी?

चीन में 1.46 लाख साल पुरानी नई प्रजाति की खोपड़ी पाई गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस खोपड़ी से इंसानों की किस्मत बदल जाएगी। इस जीवाश्म के अैलेसिस से इंसानों के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा जा सकता है। ये खोपड़ी ऐसे समूह की ओर इशारा करती है जिसके बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है। लेकिन आधुनिक इंसानों से निएंडरदल के मुकाबले ज्यादा करीब माना जाता है। इस खास जीवाश्म को चीनी रिसर्चर्स ने Homo longiया Dragon Man नाम दिया है।

खोपड़ी बना रही एक राज

लंदन में नैचरल हिस्ट्री म्यूजियम में रिसर्च लीडर प्रोफेसर क्रिस स्ट्रिंगर का कहना है कि यह पिछले 50 साल की सबसे बड़ी खोज है। माना जा रहा है कि यह खोपड़ी 1933 में चीनी मजदूरों को मिली थी। जो हार्बिन प्रांत में सॉन्गुआ नदी पर पुल बना रहे थे। खोपड़ी को जापानियों के हाथ लगने से बचाने के लिए एक कुएं में छिपा दिया गया और इसे 2018 में खोजा गया। इसे छिपाने वाले शख्स ने मरने से पहले पोते को इसके बारे में बताया था।

खोपड़ी को लेकर चीन की जियो यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर कियान्ग जी ने जियोकेमिकल तकनीक की मदद से आकलन किया कि यह 1.46 लाख पुरानी रही होगी। इसमें कई प्राचीन और नए फीचर्स थे। इसे होमो सैपियंस से मिलता-जुलता पाया गया। यह आधुनिक इंसानों से काफी बड़ी है।

रिसर्चर्स का मानना है कि यह 50 साल के पुरुष की रही होगी जिसकी नाक चौड़ी रही होगी। इस शख्स को विशाल शरीर वाला माना गया है जिसे सर्दियों में भी क्षेत्र में दिक्कत नहीं होती होगी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago