नई दिल्ली। शेयर बाजार फिलहाल फ्लैट चल रहे हैं। सेंसेक्स और निफ्टी लाल-हरे निशान में झूल रहे हैं। मझोले शेयरों के निफ्टी मिड कैप इंडेक्स में लगभग 0.40% की गिरावट है। छोटे शेयरों वाले निफ्टी स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.30% की मजबूती है।
घरेलू शेयर बाजारों ने ग्लोबल मार्केट में मिले जुले रुझानों के बीच आज मजबूत शुरुआत दी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 150 पॉइंट की मजबूती के साथ 52,638 पॉइंट पर खुला। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 35 पॉइंट बढ़कर 15,755 पर खुला।
बुधवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले थे, लेकिन उनकी पूरी बढ़त दोपहर बाद के सत्र में खत्म हो गई। कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 67 पॉइंट यानी 0.13% की कमजोरी के साथ 52,483 पॉइंट पर बंद हुआ। निफ्टी 27 पॉइंट यानी 0.17% की कमजोरी के साथ 15,721 पॉइंट पर बंद हुआ। निफ्टी के मिड कैप में 0.26% और स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.22% की मजबूती रही।
वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में आज शुरुआत में 1.1% का उछाल था। यह उछाल बताता है कि अगले 30 दिनों में निफ्टी सालाना आधार पर कितना कमजोर हो सकता है। इस इंडेक्स में आये हल्के उछाल के मुताबिक बाजार में तेजी जारी रह सकती है। इसमें निचले स्तरों से बढ़ोतरी होना, बाजार में मजबूती कायम रहने के साथ हलचल बढ़ने का संकेत होता है। इसमें बुधवार को 3% की गिरावट आई थी।
FII और DII डेटा
NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, शुक्रवार 30 जून को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 1646 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। यानी उन्होंने जितने रुपए के शेयर खरीदे थे, उससे इतने ज्यादा रुपए के शेयर बेच दिए थे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने शुद्ध रूप से 1,520 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।
एशिया में मिला-जुला रुझान
एशिया के अहम शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव है। जापान के निक्केई इंडेक्स में लगभग 0.60% की गिरावट है। चीन के शंघाई कंपोजिट में लगभग 0.20% की कमजोरी है। कोरिया के कोस्पी में लगभग आधा पर्सेंट की गिरावट है। ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरी में 0.30% की कमजोरी के साथ ट्रेड हो रहा है।
अमेरिका में मिला-जुला रुझान
बुधवार को अमेरिकी बाजारों में मजबूती रही। डाओ जोंस 0.61% चढ़कर बंद हुआ। नैस्डैक में 0.17% की गिरावट आई। S&P 500 में भी 0.21% की मजबूती रही। यूरोपीय बाजारों में भारी बिकवाली का दौर चला। ब्रिटेन के FTSE में 0.71%, जर्मनी के DAX में 1.02% और CAC में 0.91% की मजबूती आई।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…