Categories: Uncategorized

जिला पंचायत : आजम खान के गढ़ में सपा की हार, भाजपा ने बनाया अपना अध्यक्ष

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने मंडल की सभी सीटें जीत ली हैं। मुरादाबाद और अमरोहा में भाजपा के प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे, जबकि रामपुर और संभल में शनिवार को कड़ी सुरक्षा में मतदान कराया गया। दोपहर बाद दोनों ही सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए।

आजम खां के गढ़ में भाजपा ने अपनी सीट को बरकरार रखा। यहां से भाजपा प्रत्याशी ख्याली राम लोधी जीते हैं, जबकि डॉ. बर्क के गढ़ संभल में भाजपा ने इतिहास रहते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर पहली बार जीत हासिल की है। संभल में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सपा पिछले दस साल से काबिज थी, जिसे भाजपा की अनामिका यादव ने छीन लिया है।

रामपुर में भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत की सीट पर कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा प्रत्याशी ख्याली राम लोधी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी नसरीन जहां को छह वोट से पराजित कर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी ख्याली राम लोधी को 18 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी नसरीन जहां को 13 वोट मिले।

इसके साथ ही चुनाव मैदान में डटे वार्ड चार के सदस्य अमरजीत सिंह को कोई वोट नहीं मिला। रामपुर में 34 जिला पंचायत सदस्यों में से 32 ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। एक वोट खारिज हो गया, जबकि दो सदस्यों ने मतदान में हिस्सा ही नहीं लिया।

संभल जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इस बार इतिहास रच दिया। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पहली बार जीत हासिल की है। संभल से भाजपा की अनामिका यादव ने नौ मतों से जीत हासिल कर ली है। भाजपा प्रत्याशी को 22 वोट मिले, जबकि सपा की प्रीति यादव को मिले मात्र 13 ही वोट मिले। संभल की जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर पिछले 10 साल से समाजवादी पार्टी का कब्जा बरकरार था, जिसे भाजपा ने छीन लिया है।

उल्लेखीय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मुरादाबाद में भाजपा की डॉ. शैफाली सिंह और अमरोहा में भाजपा के ललित तंवर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago