Categories: मनोरंजन

आमिर के तलाक के बाद से एक्ट्रेस फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की दूसरी शादी भी टूट चुकी है। आमिर और किरण ने एक साझा बयान जारी कर यह खबर दी है। आमिर खान के तलाक की खबर आते ही दंगल गर्ल के नाम से मशहूर 29 साल की फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में है।

सोशल मीडिया यूजर्स आमिर-किरण के तलाक के पीछे फातिमा के साथ अफेयर को जिम्मेदार बता रहे हैं। दरअसल, आमिर और फातिमा 2016 में सुपरहिट फिल्म दंगल में को-स्टार रह चुके हैं। इस फिल्म में साथ काम करने के दौरान ही दोनों की नजदीकियों की खबरें आने लगी थीं।

इसके बाद जब फातिमा सना शेख को ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फिल्म के लिए भी साइन किया गया तब यह कहा जाने लगा कि आमिर ने खुद फातिमा को साइन करने के लिए कहा था। किरण राव ने तब यह स्टेटमेंट दिया था कि फातिमा को फिल्म में साइन करना आमिर का फैसला नहीं था।

क्रिएटिव टीम ने साथ मिलकर ही फातिमा को इस किरदार के लिए चुना था। तब भी ऐसी खबरें आईं कि आमिर फातिमा के किरदार पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। इस बात को लेकर फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के भी नाखुश होने की बात सामने आई थी।

फातिमा ने नकारा था आमिर से रिश्ता
आमिर खान के साथ अपने अफेयर की अफवाहों को फातिमा ने नकार दिया था। फातिमा ने कहा था कि आमिर उनके मेंटर हैं। फातिमा ने कहा था कि अनजान लोग हमारे बारे में कुछ भी सोचते या बोलते रहते हैं। कभी-कभी इन बातों का मुझ पर प्रभाव भी पड़ता है। अब मैं इन सब बातों के बीच जीना सीख रही हूं। वहीं, आमिर ने इन अफवाहों के बारे में कभी कुछ नहीं कहा ।

चाइल्ड आर्टिस्ट से हीरोइन बनीं फातिमा
फातिमा सना शेख को 1997 में आई कॉमेडी फिल्म चाची 420 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट दिखी थीं। इसमें कमल हासन की बेटी के रोल में उन्हें खूब पसंद किया गया। इसके बाद वे वन टू का फोर और बड़े दिलवाला जैसी फिल्मों में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट दिखाई दी थीं।

इसके बाद बतौर एक्ट्रेस फातिमा बिट्टू बॉस और आकाशवाणी जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, उन्हें पहचान 2016 में आई फिल्म दंगल से मिली। इसमें उन्होंने महावीर फोगाट (आमिर खान) की बेटी गीता फोगाट का रोल किया था। इसके बाद फातिमा 2018 में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में दिखाई दी थीं। पिछले साल वह फिल्म लूडो, सूरज पे मंगल भारी जैसी फिल्मों में नजर आईं। इस साल उनकी नेटफ्लिक्स पर अजीब दास्तांस नाम की फिल्म रिलीज हुई है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago