अमेरिका की सेना हटाए जाने के बाद से अफगानिस्तान की स्थिति बेहत नाजुक होती जा रही है। देश गृहयुद्ध की कगार पर आ गया है। तालिबान ने पूरे देश पर कब्जा करने के लिए युद्ध शुरू कर दिया है। तो वहीं अब तालिबान के खिलाफ वहां की आम जनता ने हथियार उठा लिए हैं।
अफगानिस्तान से सामने आई हैं वो काफी खतरनाक हैं। साथ ही देश के भविष्य को लेकर चिंता पैदा करती हैं। पिछले दो दिनों में तालिबान ने अफगानिस्तान के 20 जिलों पर कब्जा कर लिया। जिसके बाद अब तालिबान के खिलाफ महिलाओं ने हथियार उठा लिए हैं।
अफगानिस्तानी मीडिया के मुताबिक अफगानिस्तान के जिन हिस्सों में तालिबान की ताकत बढ़ रही है, उन इलाकों में आम लोगों ने तालिबान के खिलाफ हथियार अपने हाथों में ले लिए हैं। सबसे ताजा तस्वीर अफगानिस्तान की घोर महिलाओं की हैं।
टोलो न्यूज के मुताबिक अफगानिस्तान की लोकतांत्रिक सरकार के समर्थन में और सुरक्षा बलों का साथ देने के लिए सैकड़ों घोर महिलाओं ने तालिबान के खिलाफ हाथों में हथियार ले लिए हैं। हालांकि, ये महिलाएं तालिबान का कितना सामना कर पाएंगी, इस पर तो कुछ नहीं कहा जा सकता है।
तो वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान के एक नेता अहमद मसूद ने कहा कि ”पूर्व के मुजाहिद्दीन एक बार फिर से तालिबान के खिलाफ एक साथ आ रहे हैं और अपने लड़ाकों को एक साथ कर रहे हैं। उन्हें पॉलिटिकल सपोर्ट भी हासिल हो रहा है और हम तालिबान से हार नहीं मानेंगे”
उन्होंने कहा कि ”हमें उम्मीद है कि तालिबान के खिलाफ जनता जितनी तेजी से खड़ी हो रही है, उसके परिणाम हमें देखने को मिलेंगे”। कई लोगों का मानना है कि तालिबान के खिलाफ लड़ाई में आम लोगों का हथियार उठाना सही नहीं है, लेकिन कई जिलों में आम लोगों ने तालिबान को खदेड़ने में कामयाबी हासिल की है।”
स्थानीय मीडिया के मुताबिक तालिबान ने पिछले 24 घंटे में 9 और जिलों पर कब्जा कर लिया है। जिनमें सबसे महत्वपूर्ण कांधार प्रांत में तालिबान की एंट्री है। कांधार प्रांत के एक जिले पर भी तालिबान ने नियंत्रण हासिल कर लिया है। वहीं, बदख्शां में छह जिले, कंधार में एक, पक्तिका में एक और तखर में एक जिलों पर भी तालिबान ने कब्जा कर लिया है।
इन सब जिलों पर तालिबान ने शनिवार शाम से रविवार शाम के बीच कब्जा जमाया है। स्पेशल के कमांडर मेजर जनरल हिबतुल्लाह अलीजाई ने कहा, “पिछले 24 घंटों में हमने जो ऑपरेशन किए थे, वे कपिसा के निजरब जिले के और परवन के शिनवारी में और गजनी में थे – जहां हमने दुश्मन को हताहत किया।” वहीं, बहारक में सुरक्षा बलों ने करीब 40 तालिबानियों को मार गिराया है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…