चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मोहाली निवासी प्रेमी जोड़े को सुरक्षा का आदेश देते हुए स्पष्ट किया कि लड़का-लड़की बालिग हैं तो उन्हें सहमति संबंध में सुरक्षा से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रेमी जोड़े ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए हाईकोर्ट को बताया था कि लड़की 21 वर्ष की है, जबकि लड़का 19 वर्ष का।
लड़की के परिजन उसकी मर्जी के खिलाफ किसी और से शादी करवाना चाहते हैं। साथ ही धमकी दे रहे हैं कि यदि शादी नहीं की तो परिवार की प्रतिष्ठा के लिए दोनों की जान ले लेंगे।
लड़की ने कहा कि लड़का अभी शादी के लिए तय न्यूनतम आयु का नहीं है इसलिए दोनों सहमति संबंध में रह रहे हैं। सुरक्षा के लिए दोनों ने मोहाली के एसएसपी से गुहार लगाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि भले ही लड़का शादी के लिए तय न्यूनतम आयु का नहीं है, लेकिन वह बालिग है।
लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं तो ऐसे में केवल इस आधार पर सुरक्षा से इनकार नहीं किया जा सकता कि लड़के की आयु शादी के लिए तय न्यूनतम आयु से कम है। संविधान के अनुसार बालिग व्यक्ति को यह अधिकार है कि वह तय कर सके कि उसे किसके साथ रहना है।
इसके साथ ही संविधान प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा एवं स्वतंत्रता का अधिकार देता है। इसके बाद हाईकोर्ट ने मोहाली के एसएसपी को आदेश दिया कि वह प्रेमी जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…