नई दिल्ली। अमेरिका, यूरोप और एशिया के बाजारों में कमजोरी के बीच बुधवार को घरेलू बाजार की फ्लैट शुरुआत रही। बीएसई के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 32 पॉइंट ऊपर जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 4 पॉइंट नीचे खुला।
शेयर बाजार के अहम शेयर सूचकांकों- सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली कमजोरी है। निवेशक छोटे और मझोले शेयरों में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। निफ्टी के मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में लगभग 0.40% की मजबूती है।
बाजार को टेक महिंद्रा, L&T, HCL टेक, TCS, सन फार्मा, विप्रो जैसे शेयर सपोर्ट दे रहे हैं। एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, कोटक बैंक, HDFC बैंक, UPL, JSW स्टील, मारुति में बिकवाली के चलते दबाव बन रहा है।
जहां तक सेक्टर इंडेक्स की बात है तो बाजार को IT शेयरों में खरीदारी का सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी IT में आधा पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। बाजार पर रियल्टी, बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बन रहा है। इनमें लगभग आधा पर्सेंट की कमजोरी है।
मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों में 0.76% का उछाल आया था। सेंसेक्स 397 पॉइंट उछलकर 52,769.73 पर रहा था। निफ्टी 119.75 पॉइंट चढ़कर 15,812.35 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 21 शेयरों और निफ्टी के 34 शेयरों में मजबूती रही थी।
निवेशकों की दिलचस्पी छोटे शेयरों में भी रही थी। निफ्टी के स्मॉल कैप इंडेक्स में 1.03% का उछाल आया था। मिड कैप इंडेक्स 0.21% की मजबूती के साथ बंद हुआ था। निफ्टी मीडिया, IT और FMCG को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स में मजबूती रही थी। फाइनेंशियल सेक्टर में 1.48% जबकि निफ्टी बैंक में 1.35% का उछाल आया था।
इंडिया VIX में गिरावट
वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में मंगलवार को 2.83% की गिरावट आई थी। इस इंडेक्स में गिरावट बताती है कि अगले 30 दिनों में निफ्टी सालाना आधार पर कितना चढ़ सकता है। इंडिया VIX में निचले स्तरों से बढ़ोतरी होना, बाजार में मजबूती कायम रहने के साथ हलचल बढ़ने का संकेत होता है।
एशियाई बाजारों में कमजोरी
एशिया के बाजार में गिरावट है। जापान के निक्केई में लगभग 0.30% की कमजोरी है। चीन का शंघाई कंपोजिट लगभग 0.80% नीचे है। हांगकांग के हैंगसेंग में लगभग 0.50% की गिरावट है। कोरिया के कोस्पी में लगभग 0.20% कमजोरी है। ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरी में 0.01% की मामूली मजबूती है।
अमेरिका और यूरोप में गिरावट
मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली। डाऊ जोंस 0.31% की कमजोरी के साथ बंद हुआ। नैस्डैक में 0.38% की गिरावट आई। S&P 500 भी 0.35% पॉइंट गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोपीय शेयर बाजारों में ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स, फ्रांस का CAC और जर्मनी का DAX तीनों में 0.01% की मामूली कमजोरी रही।
FII और DII डेटा
NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, सोमवार 13 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 113.83 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। यानी जितने रुपए के शेयर बेचे, उससे इतने ज्यादा रुपए के शेयर खरीदे थे।
घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने कल शुद्ध रूप से 344.19 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। इस महीने अब तक उन्होंने 2,695 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। FII ने शुद्ध रूप से 4,888 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…