Categories: मनोरंजन

नहीं रहीं पॉपुलर शो बालिका वधू की ‘दादी सा’

पॉपुलर शो बालिका वधू समेत कई बड़े शोज और फिल्मों का हिस्सा रहीं दिग्गज अदाकारा सुरेखा सीकरी का आज निधन हो गया। वह 75 साल की थी। सुरेखा का शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पडऩे से उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। पिछले साल सुरेखा सीकरी को दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक आया था, तभी से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।

2018 में भी सुरेखा सीकरी को पैरालाइटिक स्ट्रोक आया था।

सेलेब्स समेत फैंस ने दी श्रद्धांजलि

तीन बार राष्ट्रीय अवॉर्ड जीत चुकीं सुरेखा सीकरी के निधन से बॉलीवुड और टीवी गलियारों में शोक की लहर है। सेलेब्स ने सुरेखा सीकरी के निधन पर दुख जताया है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस समेत सेलेब्स सुरेखा सीकरी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सुरेखा सीकरी ने बालिका वधू में दादीसा का रोल किया था। इस रोल में सुरेखा को काफी पसंद किया गया था। वह घर-घर में दादी सा के नाम से जानी गई थी।

कैसा रहा सुरेखा सीकरी का करियर?

दिग्गज अदाकारा सुरेखा सीकरी ने थियेटर, फिल्मों और टीवी में काफी काम किया था। साल 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म किस्सा कुर्सी का से सुरेखा ने एक्टिंग डेब्यू किया था।

सुरेखा को तीन बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का राष्ट्रीय अवॉर्ड मिला है। उन्हें ये सम्मान फिल्म तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) के लिए मिला था।

NSD पासआउट थीं सुरेखा सीकरी

सुरेखा सीकरी का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। साल 1971 में सुरेखा ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएशन किया। 1989 में सुरेखा ने संगीत नाटक अकेडमी अवॉर्ड जीता था। सुरेखा के पिता एयरफोर्स में और माता टीचर थीं।

सुरेखा ने हेमंत रेगे से शादी की थी। इस शादी के उनके एक बेटा है जिसका नाम राहुल सीकरी है।

बालिका वधू ने दिलाई पहचान

वैसे तो सुरेखा सीकरी ने अपने लंबे करियर में कई दमदार रोल्स किए थे, लेकिन एक रोल जिन्हें उन्हें घर घर में पॉपुलर बनाया वो था बालिका वधू में किया गया कल्याणी देवी का रोल।

इसके बाद सुरेखा ने 2018 में आई फिल्म बधाई हो में दुर्गा देवी कौशिक का रोल प्ले किया था। इस रोल में भी सुरेखा ने लोगों का दिल जीता। अपने इस रोल के लिए सुरेखा को नेशनल अवॉर्ड मिला था। सुरेखा व्हील चेयर पर बैठकर राष्ट्रीय पुरस्कार लेने पहुंची थी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago