Categories: दुनिया

कार्लोस गोन मामले में अमेरिकी सेना के दिग्गज माइकल टेलर और उनके बेटे को सजा

टोक्यो। कार निर्माता कंपनी रेनॉ और निसान के चेयरमैन और सीईओ रहे कार्लोस गोन को जापान से भागने में मदद करने के लिए टोक्यो की एक अदालत ने सोमवार को अमेरिकी सेना के विशेष बल के दिग्गज माइकल टेलर को दो साल और उनके बेटे को एक साल आठ महीने की सजा सुनाई है। कार्लोस गोन भ्रष्टाचार के आरोप की वजह से नजरबंद थे। गोन को नाटकीय तरीके से भगाने के लिए दोनों अमेरिकी लोगों की गिरफ्तार किया गया था। माइकल टेलर को और उनके बेटे को मैसाचुसेट्स की एक जेल में रखा गया था हैं।

अमेरिकी सेना के विशेष बल के दिग्गज माइकल टेलर और उनके बेटे पीटर ने टोक्यो की अदालत से पिछले महीने माफी मांगी थी और कहा था कि उन्हें जापान के कंसाई हवाई अड्डे से निजी जेट के एक बॉक्स में छिपा कर जापान से गोन की तस्करी में अपनी भूमिका पर खेद है।

आपकों बता दें कि कार्लोस गोन पर आरोप था कि उन्होंने लगभग 6.5 अरब रुपये के घालमेल किया था, आरोप लगने के बाद उनको 2018 में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन गोन को जमानत मिल गई थी, जिसके बाद वह 2019 में जापान से फरार हो गया था। कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए कार्लोस गोन जापान से भगकर लेबनान चले गए थे।

गोन पर लगे आरोप पर जापान के लोग हैरान थे। जापान से भागने के बाध गोन ने अपनी सफाई दी थी और बताया था कि वह जापान से क्यों भागे, उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया था कि उनकों हिरासत में लिए जाने के बाद से किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा था। उन्हें पहले से ही दोषी मान जा चुका था, जिसकी वहज से वह वहां से भाग गए।

कार्लोस गोन के भ्रष्टाचार की वजह से निसान कंपनी की इमेज निगेटिव हो गई है और कंपनी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago