दुबलेपन से निजात दिलायेगी बासी रोटी, जानिए कई फायदे

लखनऊ। गरमा-गरम खाना स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है, लेकिन कई बार बासी खाना खाने से सेहत पर बहुत अच्छा असर होता है। डॉक्टरों का कहना है कि बहुत ज्यादा गर्म खाना नहीं खाना चाहिए। इतना ही नहीं, अगर बासी रोटी खाई जाए तो इसका भी काफी अच्छा असर देखने को मिलता है। शरीर कई बीमारियों से दूर हो जाता है।

गेहूं का आटा सबसे ज्यादा पौष्टिक

बासी रोटी ज्यादातर लोग खाने से कतराते हैं। आज के समय में हम गर्म और ताजा खाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन इन सबसे हटकर बासी रोटी के कई फायदे हैं। गेहूं का आटा कई पौष्टिक गुणों से भरा होता है, यह जल्दी पच भी जाता है।

दूर होगी डायबिटीज और बीपी की समस्या

बासी रोटी खाने से कई बीमारियां शरीर से दूर हो जाती है, जिसमें डायबिटीज और बीपी भी शामिल है। अगर बासी रोटी को दूध के साथ मिलाकर खाया जाए तो शरीर में कुछ लाभकारी बैक्टीरिया आ जाते हैं। जो हमारे लिए काफी आवश्यक होते हैं। यह हमारे पेट को कई बीमारियों से भी बचाता है, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्या भी खत्म हो जाती है। फाइबर बासी रोटी में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को भी दुरुस्त कर देता है।

तापमान नियंत्रण में मददगार

शरीर का तापमान नियंत्रित करने में भी बासी रोटी काफी ज्यादा कारगर साबित होती है। विशेषकर गर्मियों में हाई स्ट्रोक और लू लगने का खतरा कम हो जाता है। शरीर का दुबलापन भी इससे दूर हो जाता है, कमजोर शरीर वाले लोगों को जरूर बासी रोटी खानी चाहिए।

नोट- उपरोक्त तथ्य सामान्य जानकारी और समझ के आधार पर है। किसी भी तरह की बीमारी या उससे जुड़े लक्षण होने पर सबसे पहले डॉक्टर को दिखाएं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago