Categories: क्राइम

आगरा : डॉक्टर को किडनैप करने वाले एक लाख के इनामी बदन सिंह समेत दो ढेर

आगरा। पांच करोड़ की फिरौती के लिए डॉक्टर उमाकांत गुप्ता का अपहरण करने वाला एक लाख रुपये का इनामी बदमाश बदन सिंह बुधवार देर रात जगनेर क्षेत्र में पुलिस के हाथों मारा गया। मुठभेड़ में बदन सिंह और उसका एक साथी गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। दोनों को इलाज के लिए एसएन भेजा गया जहां उनको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ट्रांस यमुना कालोनी निवासी डा. उमाकांत गुप्ता का 13 जुलाई को बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बदमाश उन्हें धौलपुर के बीहड़ में रखा था। पांच करोड़ की फिरौती वसूलना चाहते थे। 14 जुलाई की रात पुलिस ने बीहड़ से डा. उमाकांत गुप्ता को मुक्त कराया था।

दस्यु केशव गुर्जर के गुर्गे बदन सिंह ने वारदात को अंजाम दिया था। संध्या नाम की युवती ने डॉक्टर गुप्ता को हनी ट्रैफ किया था। पुलिस ने संध्या सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बदन सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आईजी रेंज नवीन अरोरा ने बताया कि एसएसपी मुनिराज जी के नेतृत्व में बुधवार देर रात पुलिस की बदन सिंह और उसके साथी से मुठभेड़ हुई थी।

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि बदन सिंह और उसके साथी को जख्मी हालत में एसएन भेजा गया था। बदन सिंह की मौत हो गई। उसके साथी की भी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। रात करीब दो बजे बदन सिंह के साथी की पहचान अक्षय राठौर के रूप में हुई। बदन सिंह धौलपुर के थाना कंचनपुर के गांव अब्दुलपुर का निवासी था। वर्ष 2017 में हुए डॉक्टर निखिल बंसल अपहरण कांड में भी शामिल था।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago