अफगानिस्तान में ढीली हुई भारत की पकड़! रूस बोला- तालिबान पर कोई प्रभाव नहीं

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की सेनाओं की मौजूदगी तक अच्छा प्रभाव रखने वाले भारत की स्थिति अब कुछ कमजोर होती दिख रही है। भले ही रूस ने अफगानिस्तान में भारत की अहम भूमिका बताई है, लेकिन अब तक वह उसका रोल तय नहीं कर पाया है। अफगानिस्तान के मामलों में अमेरिका, चीन, रूस और पाकिस्तान के अलावा भारत भी बड़ा स्टेकहोल्डर रहा है।

यह समूह ही अफगानिस्तान में चीजों को संभालने और संघर्षविराम की स्थिति लाने के लिए प्रयास करता रहा है। बीते सप्ताह रूस के विदेश मंत्री सेरगे लावरोव ने ताशकंद में कहा था कि मॉस्को की ओर से अफगानिस्तान में वार्ता के लिए भारत और ईरान को भी एक पक्ष के तौर पर शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

वहीं अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष दूत जमीर काबुलोव ने कहा कि भारत इस ग्रुप का हिस्सा नहीं बन सकता है क्योंकि उसका तालिबान पर कोई प्रभाव नहीं है। काबुलोव ने कहा कि अफगानिस्तान के मसले का हल निकालने के लिए जो ग्रुप तैयार हुआ है, उसमें उन लोगों को ही शामिल किया जाएगा, जिनका दोनों ही पक्षों पर समान प्रभाव हो।

अफगानिस्तान में किसी हल निकालने के लिए यह जरूरी है कि संबंधित देशों का सरकार और तालिबान दोनों पर कुछ प्रभाव हो। रूसी एजेंसी तास के मुताबिक काबुलोव ने अफगानिस्तान के मामलों में भारत और पाकिस्तान के बीच संदेह और टकराव को लेकर भी बात की।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक काबुलोव ने कहा कि भारत यह सोचता है कि अफगानिस्तान का इस्तेमाल पाकिस्तान की ओर से उसके खिलाफ रणनीतिक तौर पर किया जा रहा है। वहीं पाकिस्तानी पक्ष को यह संदेह रहता है कि भारत की ओर से उसके खिलाफ अफगान आतंकियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फिलहाल भारत की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि रणनीतिक जानकारों का मानना है कि तालिबान के उभरने के साथ ही भारत के लिए चिंताओं में इजाफा हो सकता है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago