Categories: राजनीति

क्या माया-ओवैसी करेंगे गठगंधन? साथ यूपी चुनाव लड़ने पर सतीश मिश्रा ने क्या दिया जवाब

प्रयागराज। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल होने प्रयागराज पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि यूपी के चुनाव में बसपा किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने छोटे और बड़े सभी दलों से गठबंधन की बात को खारिज कर दिया। खासकर असदउ्दीन ओवैसी की पार्टी संग मिलकर लड़ने की बात को सिरे से नकार दिया। कहा कि सब जानते हैं कि ओवैसी यूपी में किसके कहने पर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बसपा का गठबंधन का अनुभव काफी खराब रहा है। सपा से समझौते की बात को पार्टी याद भी नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि बीएसपी ने 2007 में अकेले चुनाव लड़कर सरकार बनाई थी। सतीश मिश्र ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला। प्रयागराज के एक होटल में आयोजित सम्मेलन में सतीश मिश्र ने कहा बसपा का गठबंधन जनता के साथ हो गया है। ब्राह्मण समाज एकजुट होकर बसपा के साथ खड़ा है।

हंडिया विधानसभा के सैदाबाद में सम्मेलन करने के बाद  सतीश चंद्र मिश्र ने शहर में चुनावी बिगुल फूंका। यहां भी उनके निशाने पर भाजपा और सपा ही रही। उन्होंने श्रीराम की ठेकेदारी पर भाजपा को घेरते हुए यूपी में जंगलराज होने की बात कही। कहा कि इस सरकार में ब्राह्म्ण, मजदूर, किसान, व्यापारी सभी वर्ग के लोग परेशान हैं।

प्रदेशभर के 450 संस्कृत विद्यालय-महाविद्यालय बंद हो चुके हैं। प्रयागराज में ही 19 विद्यालयों में ताला लग चुका है। इसकी वजह यह है कि शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई। ऐसे में विद्यार्थियों की संख्या शून्य हो गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संस्कृत और सनातम धर्म को भी नुकसान पहुंचाया है।

सभी संस्कृत विद्यालयों में वेद आदि की शिक्षा बंद कर कम्प्यूटर, अंग्रेजी व अन्य आधुनिक शिक्षा शुरू कर दी गई। इससे सनातन ज्ञान लुप्त हो जाएगा। कह सकते हैं कि वेद पुराण को सिखाने से रोका जा रहा है। इससे पूर्व संजय गोस्वामी ने बसपा के राष्ट्रीय महासचिव को बाबा विश्वनाथ की तस्वीर और त्रिशूल भेंट किया।

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भगवान राम के नाम पर सिर्फ धोखा दिया है। लोग सीताराम न कहकर जय श्रीराम का नारा देते हैं। ऐसा लगता है जैसे किसी युद्ध का शंखनाद कर रहे हैं। बसपा महासचिव बुधवार को रानीगंज तहसील क्षेत्र के रामनगर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने 2007 में मथुरा, वृंदावन, प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी और बिठूर में घाटों का निर्माण व सड़क चौड़ीकरण कराने का काम किया।

उन्होंने कहा कि अभी तक अयोध्या में नींव पूजन नहीं हुआ है। केवल ईंट पूजन हुआ है जबकि भाजपा ने चंदे के नाम पर करोड़ों रुपये इकट्ठा कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि सपा, भाजपा सरकार में ब्राह्मणों और दलितों का शोषण किया गया। हाथरस में दलित किशोरी के साथ अत्याचार हुआ। आननफानन में उसकी लाश जला दी गई। सरकार दो करोड़ नौकरी देने की बात करती है लेकिन वास्तव में नौकरी छीनी गई है। भाजपा सरकार में नौकरी ठेकेदारी प्रथा में बदल गई।

राष्ट्रीय महासचिव ने कानपुर के बिकरू कांड का जिक्र करते हुए कहा कि सजा देने का काम न्यायालय का होता है लेकिन यहां भाजपा सरकार सजा दे रही है। बसपा राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि विकास अपराधी था तो वह उसका समर्थन नहीं करते, लेकिन उसे इस तरह से मौत की सजा देना सही नहीं था। उसके गैंग का बताकर एक नवविवाहिता सहित 50 लोगों पर बदले की भावना से कार्रवाई सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश का किसान एक साल से सड़क पर है। रेल, टेल, बिजली, हवाई जहाज, कारखाने सभी प्राइवेट होते जा रहे हैं। करीब एक घंटे के संबोधन में बसपा महासचिव ने कहा कि 13 प्रतिशत ब्राह्मणों की अपनी ताकत है। अगर वह 23 प्रतिशत दलित के साथ हो जाएं तो दोनों का गठजोड़ कोई नहीं तोड़ सकता।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago