Categories: क्राइम

मथुराः यमुना मेंं नहाने गए चार दोस्त डूबे, तीन की मौत

मथुरा। यमुना में स्नान करने गए चार दोस्त स्नान के दौरान डूब गए। यमुना में चारों किशोरों को डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो नाविक डूब रहे किशोरों की तरफ दौड़ पड़े। नाविकों ने एक किशोर को सकुशल यमुना से बचा लिया। जबकि तीन किशोरों की यमुना में डूबने के कारण मौत हो गई। कई घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद तीनों मृतकों के शवों को यमुना से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जिले के थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत गोकुल बैराज पर चार दोस्त यमुना में नहाने के लिए उतरे। बारिश के चलते चारों किशोर यमुना के गहरे पानी में चले गए। चारों किशोरों को डूबता देख नाविकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। नागरिकों के द्वारा प्रमोद उम्र करीब 12 वर्ष निवासी औरंगाबाद को सकुशल समय रहते बचा लिया गया।

जबकि प्रमोद के 3 साथी यमुना में डूबे गए। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद कमल पुत्र बैजनाथ उम्र 11 वर्ष, रिहान उम्र क़रीब 14 वर्ष और सुफियान निवासी औरंगाबाद के शव यमुना से बाहर निकाल लिए। यमुना में डूबने की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी वे घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग यमुना के गोकुल बैराज पर एकत्रित हो गए। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि चार युवक यमुना में नहाने के लिए गए थे। जिनमें तीन की डूब जाने के कारण मौत हो गई। एक किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया। सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago