Categories: खास खबर

सांसद ललन सिंह के हाथ में JDU की कमान

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को शनिवार को नया अध्यक्ष मिल गया है। मुंगेर सांसद ललन सिंह जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेता आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भी यह कहा जा रहा था कि ललन सिंह को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

हालांकि संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा इसकी दौड़ में शामिल थे लेकिन पार्टी ने ललन सिंह के हाथों में कमान देने का फैसला किया है।

सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह बिहार की राजनीति का जाना-माना चेहरा है और उन्हें नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाकता है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

हालांकि साल 2014 में लोकसभा चुनाव में उन्हें हार झेलनी पड़ी थी लेकिन उन्हें राज्यपाल कोटा से बिहार विधान परिषद भेजा गया था। वहीं, जीतन राम मांझी के कैबिनेट में भी मंत्री रह चुके हैं। अब जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष के तौर पर पार्टी को आगे बढ़ाने का मौका है।

इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी 75 सदस्य शामिल होंगे। इनमें सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और राज्यों के अध्यक्ष शामिल हैं।

वहीं इससे पहले आरसीपी सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनका संबंध वर्षों से है और आगे भी रहेगा। हमारे संबंध का कोई पैमाना नहीं है। वे हमारे नेता हैं। उनके साथ वर्षों से काम किया है और आगे भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन है तभी पार्टी है। इसी से मैं मंत्री और हमारे नेता मुख्यमंत्री हैं। मैं 7 जुलाई को मंत्री बना हूं। मैं संगठन और मंत्री दोनों का काम मजबूती से करूंगा, लेकिन निश्चित रूप से पार्टी तय करेगी तो मैं यह जिम्मेदारी किसी मजबूत साथी को देने से पीछे नहीं हटूंगा।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago