नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच केंद्र सरकार ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन को लेकर आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। इस पत्र में सभी राज्य सरकारों को उनके जिलों में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन को लेकर एडवाइडरी जारी की गई है। केंद्र सरकार ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन को लेकर आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। इस पत्र में सभी राज्य सरकारों को उनके जिलों में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन को लेकर एडवाइडरी जारी की गई है। केंद्र ने सभी राज्यों के जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में 1993 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 73 लोगों की मौत भी हुई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 35,043 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1147 तक पहुंच गया है। वहीं देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़कर 8889 तक पहुंच गया है।
लॉकडाउन का फेज-2 तीन मई को खत्म हो रहा है। सरकार कोरोना संक्रमणों की संख्या के आधार पर राज्यों को छूट दे सकती है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के राज्यों के अलग-अलग जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है। मंत्रालय ने कोरोना मामलों की संख्या, डबलिंग रेट और टेस्ट के हिसाब से जिलों की नई सूची बनाई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को यह जानकारी दी है। देश के 130 जिलों में 3 मई के बाद भी सख्ती जारी रह सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन्हें रेड जोन घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि रिकवरी रेट बढ़ा है। इसी हिसाब से अब अलग-अलग इलाकों में जिलों को जोन वाइज बांटा जा रहा है।
उत्तरप्रदेश
उत्तराखंड
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…