Categories: खेल

टोक्यो ओलिंपिक: इतिहास रचने की बारी कमलप्रीत की, शाम को मुकाबला

टोक्यो। ओलंपिक के 11वें दिन भारत के पास महिला हॉकी के बाद अब एथलेटिक्स में भी इतिहास रचने का मौका है। कमलप्रीत कौर डिस्कस थ्रो के फाइनल में उतरेंगी। वह अगर जीतती हैं तो वह एथलेटिक्स में मेडल लाने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। टीम पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में 3 बार की ओलिंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया। भारत की गुरजीत कौर 22वें मिनट में गोल दाग टीम को 1-0 की लीड दिलाई। यही गोल निर्णायक साबित हुआ। उन्होंने डायरेक्ट फ्लिक से गोल किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार ड्रैग फ्लिक से गोल गंवाया।

शूटिंग में भी भारत की आखिरी उम्मीद ऐश्वर्य प्रताप सिंह और संजीव राजपूत का मुकाबला चल रहा है। ये दोनों 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

गोल दागने के बाद खुश भारत की गुरजीत कौर।
गोल के बाद जश्न मनाती भारतीय टीम।
मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियन फॉरवर्ड को रोकनी की कोशिश करतीं भारतीय खिलाड़ी।
रानी रामपाल और वंदना कटारिया ने मिलकर पहले 2 क्वार्टर में काउंटर अटैक किए।

ऐश्वर्य नीचे खिसके
नीलिंग राउंड में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद प्रोन राउंड में ऐश्वर्य अच्छा नहीं कर सके। उन्होंने 98, 99, 97, 97 के अंक हासिल किए और कुल 391 का स्कोर हासिल किया। अब वह टॉप 10 से बाहर हो चुके हैं।

शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह दूसरे नंबर पर
शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने उम्मीदें जगा दी हैं। वह पुरुषों के 50 मीटर थ्री पॉजिशन के क्वालिफिकेशन में दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने नीलिंग में कुल 397 का स्कोर किया है। उन्होंने पहली सीरीज में 99, दूसरी में 100, तीसरी में 98 और चौथी सीरीज में 100 का स्कोर किया।

संजीव और ऐश्वर्य का मुकाबला शुरू
शूटिंग में संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर का मुकाबला शुरू हो गया है। पुरुषों के 50 मीटर थ्री पॉजिशन के क्वालिफिकेशन में ये दोनों निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। थ्री पॉजिशन राइफल में तीन राउंड होते हैं। खिलाड़ियों को 3 पॉजिशन नीलिंग (घुटने के बल बैठना) प्रोन ( लेटकर) और स्टैडिंग (खड़े होकर) पोजिशन में निशाना लगाना होता है। हर राउंड में 40 शॉट्स होते हैं। तीनों राउंड के बाद टॉप 8 खिलाड़ी अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगे।

महिला हॉकी में अर्जेंटीना टीम सेमीफाइनल में
महिला हॉकी के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने जर्मनी को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ अर्जेंटीना सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली महिला हॉकी टीम बन गई।

कमलप्रीत कौर रच सकती हैं इतिहास
आज देश की नजरें कमलप्रीत कौर पर होंगी। वह डिस्कस थ्रो के फाइनल में उतरेंगी। कमलप्रीत पदक जीतने में कामयाब रहीं तो एथलेटिक्स में मेडल लाने वाली वह पहली भारतीय बन जाएंगी। क्वालिफिकेशन राउंड में कमलप्रीत के प्रदर्शन को देखते हुए उनसे मेडल लाने की उम्मीद बढ़ चुकी है। उन्होंने 64 मीटर दूर चक्का फेंककर इतिहास रच दिया था।

आखिरी स्थान पर रहीं दुती चंद
भारत की दुती चंद महिला 200 मीटर हीट 4 में आखिरी स्थान पर रही हैं। वह 7वें नंबर पर रहीं। इसी के साथ वह सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही हैं।

भारत के अगले मुकाबले:

एथलेटिक्स
शाम 4:30 बजे: कमलप्रीत कौर, महिला चक्का फेंक फाइनल
निशानेबाजी
दोपहर 1:20 बजे: पुरुष 50 मीटर राइफल फाइनल
घुड़सवारी
दोपहर 1:30 बजे: फवाद मिर्जा, इवेंटिंग जंपिंग व्यक्तिगत क्वालिफायर
शाम 5:15 मिनट: इवेंटिंग व्यक्तिगत जंपिंग फाइनल

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago