Categories: बिज़नेस

निफ्टी ने रिकॉर्ड स्तर छुआ, पहली बार 16000 के पार, सेंसेक्स भी 53400 के ऊपर

नई दिल्ली। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भी शेयर बाजार में खरीदारी बनी हुई है। निफ्टी ने 16,000 का रिकॉर्ड स्तर छुआ है। निफ्टी 133.65 अंकों की तेजी के साथ 16,018.80 पर कारोबार कर रहा है। वहीं सेंसेक्स 500 पॉइंट ऊपर 53,462 पर ट्रेड कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 30 में से 26 शेयर्स में बढ़त है। टाइटन के शेयर में सबसे ज्यादा 3.93% की तेजी हैं साथ ही एशियन पेंट्स के शेयर में भी 3.47% की बढ़त है।

BSE पर 3,236 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,787 शेयरों में बढ़त और 1,333 शेयरों में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 239.03 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 66 पॉइंट नीचे 52,586 पर और निफ्टी 15 अंक नीचे 15,763 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में टॉप गेनर और लूजर शेयर्स का हाल…

 

शेयर बाजार LIVE

12:20 PM निफ्टी ने रिकॉर्ड स्तर छुआ, 118.40 अंकों की तेजी के साथ 16,003.55 पर कारोबार कर रहा है। वहीं सेंसेक्स 450 पॉइंट ऊपर 53,400 पर ट्रेड कर रहा है

10:50 AM सेंसेक्स शानदार 378.22 पॉइंट की तेजी के साथ 53,325.11 पर और निफ्टी 94.65 अंकों की तेजी के साथ 15,979.80 पर कारोबार कर रहा है।

10:05 AM सेंसेक्स 301​​​​ अंक चढ़कर 53,251.84 पर और निफ्टी 75.55 पॉइंट ऊपर 15,960.70 पर कारोबार कर रहा है।

9:40 AM सेंसेक्स 198.96 अंकों की तेजी के साथ 53,149.59 पर कारोबार कर रहा है और निफ्टी 50.50 अंकों की तेजी के साथ 15,935.65 पर ट्रेड कर रहा है।

9:15 AM सेंसेक्स 175 पॉइंट ऊपर 53,125.97 पर खुला। वहीं निफ्टी 39 अंकों की बढ़त के साथ 15,924 पर खुला।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

गिल, सुदर्शन की धमक से गुजरात की कोलकाता में ‘शुभ’ जीत

नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दम…

8 hours ago

पोप फ्रांसिस के सम्मान में भारत में तीन दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद…

8 hours ago

अखिलेश यादव के बयान पर DGP प्रशांत कुमार ने दिया जवाब

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा…

8 hours ago

हिन्दी विरोध की संकीर्ण राजनीति के दंश

-ललित गर्ग-हिंदी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति का आक्रामक होना कोई नयी बात नहीं है…

8 hours ago

जगदीश टाइटलर के खिलाफ कोर्ट में अहम गवाही

नई दिल्ली। साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में तीन सिखों की हत्या के आरोपी जगदीश…

8 hours ago

पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, उनकी पत्नी और…

8 hours ago