लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर यूपी पहुंचे। लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट पर कार्यकर्ता ने उनका जोरदार स्वागत किया है। जहां से वह सीएम योगी के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे। यहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जिला पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित किया।
नड्डा बोले- मैं यूपी की धरती को नमन करता हूं। उत्तर प्रदेश ऋषियों की धरती रही है। पहले की सरकारों ने किसानों का सम्मान नहीं किया। लेकिन 2014 के बाद से हमारी सरकार ने कृषि पर दोगुना खर्च किया। पीएम किसान सम्मान निधि से किसान खुश हैं। अब सीधे आपके खाते में पैसा दिया जा रहा है। जनता के विश्वास को संभाल कर रखिए। पहले 1 रुपए में से सिर्फ 15 पैसे यूपी पहुंचता था, अब 1 रुपए पूरा उत्तर प्रदेश पहुंच रहा है। प्रजातंत्र मजबूती से देखने को मिला है।
योगी- विपक्ष चुनावों को रोकना चाहता था, उन्हें विकास से नहीं मतलब है
सीएम योगी आदित्यनाथ सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यक्रम को संबोधित कर करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिन परिस्थितियों में कराया, सभी जानते हैं। कोरोना की दूसरी लहर कितनी भयावह थी, लेकिन हमने कोरोना पर भी काबू पाया और सफलतापूर्वक पंचायत चुनाव भी कराया।
विपक्ष एक ही आरोप लगा रहा था कि पंचायत चुनाव नहीं कराना चाहिए। उनको विकास से कोई मतलब नहीं। वे संवैधानिक प्रक्रिया को रोकना चाहते थे। लेकिन हम लोगों ने पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को सुनिश्चित कराने का फैसला किया।
जब समुद्र मंथन होता है तो उससे कुछ अमृत भी निकलता है
योगी ने कहा जब समुद्र मंथन होता है तो उससे कुछ अमृत भी निकलता है। और उसके फलस्वरूप में 75 जिला पंचायतों का चयन हुआ है। उसमें से 67 भाजपा के हैं। विकास का मतलब भारतीय जनता पार्टी होता है। जनता ने कहा कि हमें विकास चाहिए और उसके लिए बीजेपी जरूरी है। जनता की प्रतिक्रिया वास्तव में देखने के लायक थी।
इससे पहले नड्डा बीते 8 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने के लिए पीजीआई पहुंचे थे। 7 माह बाद वे पार्टी पदाधिकारियों से सीधे रूबरू होंगे। राजनीतिक गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।
जेपी नड्डा विधायकों और नवनियुक्त पंचायत अध्यक्षों से मुलाकात तो करेंगे ही, जानकारी यह भी है कि वह योगी के मंत्रियों से भी मिलेंगे। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए टीम योगी कितनी तैयार है। इसका भी वह जायजा लेंगे। रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष आगरा जाएंगे। जहां ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी।
नड्डा की योगी के मंत्रियों के साथ सीक्रेट मीटिंग
दरअसल, 7 महीने पहले जनवरी में जेपी नड्डा जब यूपी दौरे पर आए थे, तब उन्होंने यूपी के मंत्रियों को टारगेट दिया था। अब वह टारगेट कितना पूरा हुआ इसकी समीक्षा भी करेंगे। राजनीतिक गलियारों के जानकार बताते हैं कि कृषि कानून पर जनता का फीडबैक, आपसी गुटबाजी, संगठन-सरकार में समन्वय और योगी कैबिनेट की समीक्षा उन्होंने पहले भी की थी। इस बार भी नड्डा की पाठशाला में मंत्री अपना होमवर्क कितना पूरा कर पाए यह बताएंगे।
ब्लाक-प्रमुख और जिलाध्यक्षों को देगे जीत का मंत्र
शायद ऐसा पहली बार होगा जब किसी बड़े राष्ट्रीय राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्लाक प्रमुखों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में सारा फोकस भाजपा को हर घर तक पहुंचाने की होगी। इतना ही नहीं नड्डा पार्टी के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की बैठक को भी संबोधित कर आवश्यक मार्गदर्शन करेंगे।
संगठन की बैठक में बनेगी जीत की रणनीति
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के राज्य मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां पार्टी की संगठनात्मक बैठकों में उपस्थित पदाधिकारियों और अन्य प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक को पार्टी के संगठन के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष इस बैठक में चुनावी रणनीति को साझा करेंगे।
8 अगस्त को आगरा में रहेंगे नड्डा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 8 अगस्त की सुबह राजधानी लखनऊ से आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे। आगरा में पार्टी के जरिए आयोजित चिकित्सक (कोरोना वॉरियर्स) के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही पार्टी की ओर से आयोजित विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम को आगरा से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…