सपा और महानदल बनाएंगे गठबंधन की सरकार, सत्ता में आने पर कराएंगे जातीय जनगणना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद जातीय जनगणना कराई जाएगी। महान दल के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिले यादव ने रविवार को कहा कि दलितों और पिछड़ों को बरगला कर सत्ता तक पहुंची भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वास्तव में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और गौतम बुद्ध के बताए रास्ते पर दीवार बन कर खड़ी हो गई है। चुनाव नजदीक आता देख दलित पिछड़ों को मंत्री बना कर लालीपाप दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दलित वंचित शोषित वर्ग के हितों की रक्षा के लिए जातिगत जनगणना अत्यन्त आवश्यक है और उनकी पार्टी सत्ता में आने के बाद यह काम प्राथमिकता के आधार पर करायेगी। महान दल और समाजवादी पार्टी मिलकर बहुमत की सरकार बनाएंगे। अब तक वह 350 सीटें जीतने की बात करते थे मगर भाजपा के प्रति बढ़ते जनाक्रोश को देख कर लगता है कि उनका गठबंधन 400 सीट जीत सकता है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम लिए बगैर उन्होने कहा कि भाजपा में में नकली मौर्य हैं, असली मौर्य महान दल के केशवदेव मौर्या हैं जिनको सपा की सरकार में बड़ा पद दिया जाएगा। उन्होने कहा कि शिक्षक भर्ती में आरक्षण मांग रहे युवकों पर सरकार लाठियां बरसा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाषा और ज्ञान का क्या कहा जाए। किसी संविधान में ठोंक दो भाषा नहीं है लेकिन वो उत्तर प्रदेश को ठोंको नीति से चला रहे हैं।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सहयोगी पार्टी महान दल के साथ मिलकर वह सरकार बनाएंगे और जातीय आधार पर जनगणना कराएंगे ताकि साफ हो सके कि पिछड़ों की तादाद कितनी है। अखिलेश यादव रविवार को सपा मुख्यालय में महान दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। अखिलेश ने यह भी कहा कि सत्ता में आने पर कोरोना काल में हुई मौतों की जांच कराएंगे। वहीं महान दल के नेता केशव देव मौर्य ने कहा कि वह भाजपा को हराने के लिए सपा में विलय कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के आधार पर कोरोना से जान गंवाने वालों के आश्रितों की मदद की जाएगी। जातीय जनगणना की मांग दुहराते हुए उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार ऐसा नहीं करती हैं तो सपा सरकार बनने पर यूपी में जाति की गिनती कराई जाएगी ताकि सामाजिक न्याय को अच्छे से लागू किया जा सके। इसके लिए 200-250 टेलीफोन लाइंस लगा कर लोगों की गणना होगी।

भाजपा पिछड़ों की हमदर्द कतई नहीं है

भाजपा को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़ों के हमदर्द बनने का नाटक करती है। चुनाव के वक्त उन्हें मंत्री पद दिए जा रहे हैं। पर हकीकत सब जानते हैं।  विधानसभा चुनाव यह पिछड़ी व दलित जातियां भाजपा को वोटों की लाठी से मारेगी। पुलिस भर्ती में जिन 1700 लोगों को हमने नौकरी दी, भाजपा ने आरक्षण का नियम बदल कर उनसे यह मौका छीन लिया। सरकार बनने पर उनके साथ न्याय किया जाएगा महान दल के कार्यकर्ताओं के सभी कार्य होंगे।

योगी डीएनए के बारे में कुछ नहीं जानते

अखिलेश ने मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि योगी वह होता है जो दूसरो के दु:ख को अपना दु:ख समझे। यह नहीं कि ठोक दो जैसी असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करे। इनके भाषा व ज्ञान के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। वे डीएनए की बात करते हैं, जबकि उसके बारे में कुछ नहीं जानते।

इन्हें विकास पसंद ही नहीं है। सपा अध्यक्ष ने अपने बगल में बैठे महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य को असली बताते हुए कहा कि दूसरे वाले तो नकली हैं। उनके चलते सड़कों पर गड्डे ही गड्डे ही हैं। जब से हमने 400 सीटें जीतने की बात कही है तब से भाजपा घबरा गई है।

भाजपा को रोकने के लिए विलय भी कर सकते हैं

महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि हम भाजपा को रोकने के लिए अपनी पार्टी का सपा में विलय भी कर सकते हैं। हम हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 10 हजार से 15 हजार वोट का नुकसान करा कर सपा का फायदा कराएंगे।

महान दल के कार्यकर्ता और मौर्य, शाक्य सैनी, समाज मिल कर उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगा। महान दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन शाक्य सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने भी संबोधित किया।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago