नई दिल्ली। कोरोना काल में आखिरकार टोक्यो ओलम्पिक सफल आयोजन हुआ है। इसके साथ 23 जुलाई से शुरू हुआ टोक्यो ओलम्पिक अब खत्म हो गया है और क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान पूरा ओलंपिक स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
क्लोजिंग सेरेमनी में बजरंग पुनिया भारतीय दल की अगुवाई कर रहे हैं। कोरोना की वजह से ओलम्पिक को एक साल तक के लिए टालना भी पड़ा था लेकिन 23 जुलाई को तमाम कयासों के बीच टोक्यो ओलम्पिक का सफल आयोजन किया गया है।
32वें ओलंपिक खेल में विश्व खेल जगत को खूब रोमांचित किया है। उद्घाटन समारोह भी बेहद शानदार रहा था और अब समापन समारोह भी भव्य हुआ है।
समापन समारोह के दौरान सबसे पहले एक वीडियो संदेश सामने आया है। इस वीडियो संदेश में 17 दिन की स्पर्धाओं का सार देखने को मिला है टोक्यो 2020 अध्यक्ष ने सेको हाशिमोटो इस अवसर पर कहा कि खेलों से कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का कोई संबंध नहीं है।
अब देखना रोचक होगा क्या पैरालंपिक में दर्शकों को आने दिया जाता है या नहीं। इसको लेकर हाशिमोटो ने कहा कि इसका फैसला सही समय पर किया जाएगा। पैरालंपिक 24 अगस्त से पांच सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे।
टोक्यो ओलम्पिक में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है और भारत ने एक स्वर्ण, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत 7 मेडल जीता है। बता दें कि कल नीरज ने स्वर्ण पदक जीता है। एथलेटिक्स में भारत का यह पहला पदक है।
शनिवार को फाइनल मुकाबले में चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर का बेस्ट थ्रो करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत के आखिरी इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर खेलों के महाकुंभ का स्वर्णिम अंत किया।
नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दम…
नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद…
लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा…
-ललित गर्ग-हिंदी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति का आक्रामक होना कोई नयी बात नहीं है…
नई दिल्ली। साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में तीन सिखों की हत्या के आरोपी जगदीश…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, उनकी पत्नी और…