अयोध्याः किशोरी के लिए फरिश्ता बनकर आए डॉक्टर्स, अपना खून देकर बचाई जान

अयोध्या। धरती पर भगवान दर्जा जान बचाने वाले डॉक्टर्स को दिया जाता है। अयोध्या में दो डॉक्टरों ने इस कहावत को सच साबित किया है। डॉक्टरों ने अपना खून देकर एक किशोरी की जान बचाई है।

दरअसल, गंभीर हालत में एक किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी को खून की बेहद जरुरत थी, लेकिन किशोरी की मां खून का इंतजाम नहीं कर पाई। असहाय मां और किशोरी की हालत को देखते हुए इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर्स फरिश्ता बनकर सामने आए और खुद रक्तदान करके किशोरी को बचाने का फैसला किया।

किशोरी को अपना खून देकर जान बचाने का काम जिला अस्पताल के डॉ. आशीष पाठक और डॉ. अजय तिवारी ने ये सराहनीय काम किया है। देवकाली के रहने वाली 17 साल की अंशिका यादव पिछले काफी दिनों से बीमार थी। दो दिन पहले अंशिका की तबियत ज्यादा खराब हुई तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। उस वक्त अंशिका की हालत बेहद नाजुक थी, जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। डॉक्टरों ने फौरन अंशिका की मां को 2 यूनिट खून का इंतजाम करने के लिए कहा।

अंशिका की मां ब्लड डिमांड पेपर लेकर इधर-उधर भटकती रही, लेकिन उसे कहीं खून नहीं मिला। ब्लड बैंक ने भी जवाब दे दिया। रात भर परेशान होने के बाद वह सुबह अस्पताल पहुंची। इधर अंशिका की हालत भी धीरे-धीरे नाजुक होती जा रही थी। सुबह जब इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आशीष पाठक और अजय तिवारी ने अंशिका की मां को परेशान देखा और इधर अंशिका की नाजुक हालत देख दोनों डॉक्टर बेहद चिंतित हुए।

अंशिका की गंभीर हालत देख दोनों डॉक्टर ने उसे हर कीमत पर बचाने का निर्णय लिया। जिसके बाद उन्होंने खुद ब्लड डोनेट किया। ऐसा काम करके आशीष और अजय तिवारी ने एक डॉक्टर के दायित्व से बढ़कर योगदान दिया।

मां ने जताया आभार

समय रहते खून मिलने की वजह से अंशिका की जान बच गई। डॉ. आशीष पाठक ने बताया कि उन्होने अपने सहयोगी डॉक्टर अजय तिवारी के साथ रक्तदान कर किशोरी के लिए 2 यूनिट ब्लड की व्यवस्था की। ब्लड चढ़ने के बाद किशोरी की हालत में काफी सुधार आया। वहीं, अंशिका की मां इंद्रा ने दोनों डॉक्टरों का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मेरी बेटी को खून देकर उसकी जान बचाई है। उसका हीमोग्लोबिन 3 पॉइंट ही थी। खून चढ़ने से उसको बहुत आराम मिला है।

वहीं, जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने दोनों डॉक्टरों की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ने बखूबी से अपना फर्ज निभाया है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

2 months ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

2 months ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

2 months ago