प्रतापगढ़। ठाकुर सज्जन सिंह का नाम आपको जरूर याद होगा, टीवी पर एक सीरियल में यह किरदार लोगों के दिल में उतर चुका है। प्रतापगढ़ के रहने वाले मशहूर अभिनेता अनुपम श्याम ओझा का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में किया जा रहा था।
अभिनेता अनुपम श्याम ओझा के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया। ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रसिद्ध अभिनेता का निधन अत्यंत दुखद है। सभी संतप्त परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं, प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों, प्रशंसकों को दुख सहने की क्षमता प्रदान करें। ओम शांति!
लखनऊ से अनुपम श्याम का काफी करीबी रिश्ता रहा है। उन्होंने 1993 के दौरान अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती पढ़ाई प्रतापगढ़ से करने के बाद वह लखनऊ आ गए। यहां भारतेंदु नाट्य अकैडमी में थिएटर सीखा, फिर दिल्ली चले गए। अदाकारी का उनके अंदर गजब का जुनून था, इसी के चलते मुंबई पहुंचे।
बैंडिट क्वीन, स्लमडॉग मिलेनियर, शक्ति, हल्ला बोल, रक्त चरित्र, दस्तक, लगान, गोलमाल जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। उन्हें ज्यादा प्रसिद्धि एक टीवी सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा से मिली, जिसमें ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार अनुपम श्याम ओझा ने निभाया। इसी किरदार के दम पर वह घर घर तक पहुंच गए और सभी के दिलों में उन्होंने अपना स्थान बना लिया।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…