ब्राह्मणों को साधने के लिए BJP का एक और कदम, 9 जिलों में ब्राह्मण महिलाओं को कमान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दल जातिगत समीकरणों को साधने के लिए ब्राह्मणों रे रिझाने में लग गए हैं। बसपा और सपा के बाद BJP भी ब्राह्मणों के अपमान का आरोप लगाकर उन्हें रिझाने की कोशिश में लग गई है। सभी दलों की नजर प्रदेश के 16 फीसदी ब्राह्मण वोट पर टिकी है।

ऐसे में रविवार रात को जारी हुई BJP की पश्चिमी यूपी के महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों की सूची सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। BJP ने पश्चिमी यूपी के 19 में से 9 जिलों की कमान ब्राह्मण महिलाओं को सौंपी है।

डैमेज कंट्रोल के रूप में देखी जा रही BJP की लिस्ट
इतनी बड़ी संख्या में ब्राह्मण महिलाओं को महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कमान देने को BJP की ओर से डैमेज कंट्रोल के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा महिला मोर्चा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष वर्षा कौशिक का कहना है कि भाजपा जातीय आधार पर काम नहीं करती।

उनका कहना है कि संगठन की जिन महिलाओं में नेतृत्व देने की क्षमता थी। उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। वर्षा कौशिक ने कहा कि 19 में से 9 जिलाध्यक्ष ब्राह्मण समाज से आ जाना एक इत्तेफाक हो सकता है। ब्राह्मण को विशेष तौर पर तरजीह देने की कोई मंशा उनकी या नेतृत्व की नहीं रही है।

इन 9 जिलों में महिला मोर्चा की अध्यक्ष ब्राह्मण
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने रविवार रात को पश्चिमी यूपी के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। इस सूची के मुताबिक मुरादाबाद महानगर से विजय लक्ष्मी पंडित, अमरोहा से उषा शर्मा, बिजनौर से मोनिका शर्मा यादव, सहारनपुर महानगर से आरती शर्मा, मेरठ महानगर से गीता शर्मा, गाजियाबाद से आरती मिश्रा, गाजियाबाद महानगर से पूनम कौशिक, नोएडा महानगर से शारदा चतुर्वेदी और बुलंदशहर से शशि शर्मा को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ये सभी महिलाएं ब्राह्मण समाज से हैं। इनके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष वर्षा कौशिक भी ब्राह्मण हैं।

बाकी जिलों में इन्हें मिली जिम्मेदारी
रामपुर में पारूल अग्रवाल, मुरादाबाद जिले में आदेश चौधरी, संभल में राखी सिरोही, सहारनपुर जिले में रक्षा नामदेव, मुजफ्फरनगर में कविता सैनी, शामली में कुसुमलता पाल, मेरठ जिले में मंजू सेठी, हापुड़ में पालय गुप्ता, बागपत में लता सिसौदिया, गौतमबुद्ध नगर में रजनी सिंह को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago