राजभर बोले- अखिलेश को सीएम होना चाहिए, योगी साधु हैं, उन्हें मंदिर में ही रहना चाहिए

वाराणसी। सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को वाराणसी में एक नया राग अलापा हैं। यहां राजभर ने कहा कि योगी साधु बाबा हैं- ‘उन्हें मठ-मंदिर में रहना चाहिए, वो नेता नहीं हैं। नेता तो अखिलेश यादव हैं, मुख्यमंत्री उन्हें ही बनना चाहिए। आज यूपी की जनता भाजपा को हराने के लिए सपा को एक विकल्प के रूप में देख रही है। सपा में वह दमखम भी है। अखिलेश यादव सभी क्षेत्रीय दलों को साथ मिला लें तो उत्तर प्रदेश में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा’।

इससे पहले तीन अगस्त को ओमप्रकाश राजभर ने लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद राजभर यह भी कहा था कि राजनीति में किसी भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश ने बहुत काम किया

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि राजा के लक्षण परिलक्षित होते हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने बहुत काम किया है। लखनऊ में 1090 पर खड़े हो जाइए, रिवर फ्रंट भी दिखेगा। लखनऊ से आगरा जाइए, एक्सप्रेस-वे दिखेगा। प्रदेश का कोई ऐसा शहर या गांव का चट्‌टी-चौराहा नहीं है, जहां 100 नंबर की गाड़ी न दिखे। कहीं भी अत्याचार या गलत होता है तो 100 नंबर की गाड़ी तत्काल पहुंच जाती है। यह सब सपा सरकार की ही तो देन है। सपा के काल में जो काम हुए, वैसा भाजपा के लोग एक काम भी नहीं कर सके।

राजभर ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना।

भारतीय जनता पार्टी नहीं, भारतीय लूट पार्टी है

सुभासपा अध्यक्ष ने कहा, ‘हमने तो संकल्प ले रखा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को गंगा में डुबो देना है। यह भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि भारतीय लूट पार्टी है। मोदी योजना बना-बना कर लूटते हैं। अब देखिए, 135 रुपए के झोले में योगी-मोदी अपना फोटो लगवाकर 65 रुपए का राशन दे रहे हैं। जनता क्या हकीकत नहीं जान रही है। सरसों का तेल, अरहर की दाल, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, सब्जियों से लेकर सब चीज के दाम में आग लगी हुई है’।

जनता कुछ भूलती नहीं, वोट की चोट से करेगी बेनकाब

राजभर ने कहा कि मिट्‌टी के तेल की बिक्री बंद कर भाजपा सरकार ने गरीबों पर सरासर अत्याचार किया है। जनता सब देख रही है और कुछ भूलती नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के झूठ, भ्रष्टाचार, दंभ, बेईमानी और ट्रांसफर-पोस्टिंग में पैसे के खेल को अपने वोट की चोट से बेनकाब करेगी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago