Categories: देश

क्यों और कहां फेल हो गया इसरो का मिशन, जानिए क्या है क्रायोजेनिक स्टेज जिसमें आई गड़बड़ी

नई दिल्ली। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) को गुरुवार को बड़ा झटका लगा। अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-03) यानी ‘आई इन द स्काय’ को लॉन्च करने का मिशन फेल हो गया। GISAT-1 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट को लेकर जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) F10 रॉकेट ओडिशा के स्पेसपोर्ट से लॉन्च हुआ। दो स्टेज तक सबकुछ ठीक चला। क्रायोजेनिक स्टेज में गड़बड़ी आई और मिशन फेल हो गया।

आइए जानते हैं कि यह मिशन किस स्टेज में फेल हुआ? उसका मतलब क्या है?

सबसे पहले, रॉकेट लॉन्च के स्टेज कितने होते हैं?

दुनियाभर की स्पेस एजेंसियां रॉकेट लॉन्च को कई स्टेज में बांटती हैं। हर स्टेज में रॉकेट से एक हिस्सा अलग होता है और अगला हिस्सा डेस्टिनेशन के पास तक जाता है। कितना डिस्टेंस कवर करना है, इसके आधार पर स्पेस व्हीकल पांच स्टेज तक का हो सकता है। मोटे तौर पर तीन ही स्टेज होते हैं।

  • पहला स्टेजः रॉकेट का यह सबसे भारी हिस्सा होता है। सबसे अधिक फ्यूल और ऑक्सीडाइजर टैंक्स इसमें ही इस्तेमाल होते हैं क्योंकि पृथ्वी की ग्रेविटी को चीरते हुए रॉकेट को ऊपर बढ़ना होता है। पहले स्टेज में रॉकेट का बड़ा हिस्सा ऊपर जाने के बाद अलग हो जाता है। यह समुद्र में या गैर-रिहायशी इलाकों में गिर जाता है।
  • दूसरा स्टेजः पहले स्टेज के अलग होने के बाद दूसरा हिस्से का इंजिन रफ्तार पकड़ता है। यह व्हीकल को तेजी से ऊपर लेकर जाता है। निर्धारित दूरी तय करने के बाद यह हिस्सा भी अलग हो जाता है। इस बार होता यह है कि वायुमंडल की गर्मी की वजह से यह हिस्सा नीचे नहीं गिरता और नष्ट हो जाता है।
  • तीसरा स्टेजः स्पेस व्हीकल को ऑर्बिटल वेलॉसिटी हासिल करने में मदद करता है। हर नई स्टेज अपनी पिछली स्टेज से हल्की होती है। यह पूरा ऑपरेशन मिशन कंट्रोल सेंटर से मॉनीटर होता है। EOS-03 को लॉन्च करने के लिए इस्तेमाल हुआ GSLV चार-स्टेज वाला रॉकेट है।

क्रायोजेनिक स्टेज क्या होती है?

  • लॉन्च व्हीकल की आखिरी स्टेज होती है- क्रायोजेनिक स्टेज। इसमें क्रायोजेनिक्स का इस्तेमाल होता है। क्रायोजेनिक्स का मतलब यह है कि यह टेक्नोलॉजी शून्य से नीचे तापमान पर भी कारगर है। इसके प्रोडक्शन और मटेरियल्स के बिहेवियर की स्टडी -150 डिग्री सेल्सियस पर होती है।
  • इसरो की वेबसाइट के अनुसार क्रायोजेनिक रॉकेट स्टेज सबसे महत्वपूर्ण है। यह ही सैटेलाइट को उसके लिए निर्धारित ऑर्बिट तक लेकर जाती है। यह बेहद कॉम्प्लेक्स स्टेज है, क्योंकि बहुत ही कम तापमान पर प्रॉपेलेंट्स को काम करना होता है। इस दौरान स्ट्रक्चर और ताप से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं।

इसरो के मिशन फेल होने में क्रायोजेनिक स्टेज की गड़बड़ का क्या मतलब है?

  • गुरुवार सुबह इसरो के स्पेसपोर्ट से रॉकेट लॉन्च होने के कुछ ही मिनट बाद मिशन कंट्रोल सेंटर के वैज्ञानिकों ने बता दिया कि मिशन पूरा नहीं हो सकता। क्रायोजेनिक स्टेज पर इंजिन शुरू नहीं हो सके। इसे टेक्निकल गड़बड़ी कहा गया। इसरो ने सोशल मीडिया पर कहा कि मिशन पूरा नहीं हो सका।

इसरो के इस मिशन का उद्देश्य क्या था?

  • इस मिशन में इसरो को अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट लॉन्च करना था। मिशन सफल होता तो इसके जरिए भारत के साथ-साथ चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर भी रियलटाइम निगरानी संभव हो जाती।
  • अंतरिक्ष विभाग के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने हाल ही में राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया था कि अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-03) पूरे देश की रोज 4-5 तस्वीरें भेजेगा। इस सैटेलाइट की मदद से जलाशयों, फसलों, तूफान, बाढ़ और फॉरेस्ट कवर में होने वाले बदलावों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी।
  • यह सैटेलाइट धरती से 36 हजार किमी ऊपर स्थापित होने के बाद एडवांस ‘आई इन द स्काय’, यानी आसमान में इसरो की आंख के तौर पर काम करेगा। यह सैटेलाइट पृथ्वी के रोटेशन के साथ सिंक होगा, जिससे ऐसा लगेगा कि यह एक जगह स्थिर है।
  • यह बड़े इलाके की रियल-टाइम इन्फॉर्मेशन देने में सक्षम है। यह बेहद खास है, क्योंकि अन्य रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट्स लोअर ऑर्बिट्स में हैं और वह नियमित इंटरवल के बाद एक स्पॉट पर लौटते हैं। इसके मुकाबले EOS-03 रोज चार-पांच बार देश की तस्वीर खींचेगा और विभिन्न एजेंसियों को मौसम व जलवायु परिवर्तन से संबंधित डेटा भेजेगा।

इसरो के लिए आगे क्या?

  • इसरो अगले पांच महीनों में चार और बड़े लॉन्च करने वाला है। सितंबर में इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) के साथ रडार इमेजिंग सैटेलाइट (Risat-1A या EOS-04) स्पेस में भेजेगा। यह दिन-रात बादलों के पार की तस्वीरें भी कैप्चर कर सकेगा। यह पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) से लॉन्च होगा। यह 1800 किलो वजनी सैटेलाइट देश के डिफेंस सिस्टम के लिए उपयोगी होगा। यह दिन-रात और किसी भी मौसमी परिस्थितियों में रियल-टाइम तस्वीरें भेजेगा।
  • इस साल के अंत तक स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) का डेब्यू लॉन्च भी हो सकता है। यह एक तीन-स्टेज वाला फुल-सॉलिड लॉन्च व्हीकल है जो 500 किलो वजन वाले पेलोड को पोलर ऑर्बिट में पृथ्वी की सतह से 500 किलोमीटर ऊपर और 300 किलोग्राम पेलोड को सन सिंक्रोनस पोलर ऑर्बिट में ले जा सकता है। इसरो नए विकसित लॉन्च सिस्टम का उपयोग ऑन-डिमांड सर्विसेज और छोटे उपग्रहों को लॉन्च करने के लिए करेगा।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago