नई दिल्ली। केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के 68 और जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी पूर्वी दिल्ली स्थित सीआरपीएफ बटालियन के एक ही कैम्प से हैं। अब तक इस कैम्प में 122 जवान संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर इस सुरक्षाबल के 127 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से एक ठीक हुआ है, जबकि एक की मौत हो गई है। सीआरपीएफ देश की सबसे बड़ी पैरामिलिट्री फोर्स है। इसमें करीब 3.25 लाख जवान और अधिकारी अलग-अलग रैंकों पर सेवाएं देते हैं।
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हजार 257 हो गई है। 10 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 1008 मरीज बढ़े। इसके अलावा गुजरात में 326, दिल्ली में 223, पंजाब में 105, राजस्थान में 82, तमिलनाडु में 203, बिहार में 41 समेत 2391 से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 37 हजार 336 हैं। 26 हजार 167 का इलाज चल रहा है। 9950 ठीक हो चुके हैं और 1218 की मौत हो चुकी है।
मजदूर स्पेशल 6 ट्रेन चलाई गईं
लॉकडाउन के बीच दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों के लिए 24 घंटे में 6 स्पेशल ट्रेन चलाई गईं। पहली ट्रेन गुरुवार तड़के तेलंगाना के लिंगमपल्ली से झारखंड के हटिया के लिए चली थी। यह देर रात हटिया पहुंच गई। इसके अलावा बाकी 5 ट्रेन हैं जयपुर (राजस्थान) से पटना (बिहार), काेटा (राजस्थान) से हटिया (झारखंड), नासिक (महाराष्ट्र) से लखनऊ (उत्तरप्रदेश), नासिक (महाराष्ट्र) से भाेपाल (मध्यप्रदेश), लिंगम्पल्ली (तेलंगाना) से हटिया (झारखंड) और अलुवा (केरल) से भुवनेश्वर (ओडिशा)।
कोरोना से संबंधित अहम अपडेट
दिल्ली, संक्रमित- 3738: यहां शुक्रवार को 223 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना के खतरे को देखते हुए हरियाणा ने शुक्रवार से दिल्ली से सटी राज्य की सीमा सील कर दी। वाहनों, यहां तक कि डॉक्टर, पुलिस, पत्रकारों को भी रोका गया। हालांकि, हरियाणा सरकार का कहना है कि सरकारी और जरूरी सामानों की सप्लाई में लगे वाहनों को छूट दी गई है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…