देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मिल रही चुनौती, एकजुट होना होगा: मुलायम

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी के संरक्षण और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को लगातार चुनौतियां मिल रहीं हैं। हमें खुद आगे आना होगा। देश को बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेने की जरूरत है। युवाओं को आगे आना होगा। इस देश की आजादी के लिए हमने हजारों कुर्बानियां दी हैं। इनको याद रखना होगा।

वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमें आंतरिक चुनौतियों को समझना होगा। आंतरिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए निरंतर सजग रहने की जरूरत है। अखिलेश ने कहा कि देश की आजादी के लिए लाखों लोगों प्राणों की आहुति दी है। अंग्रेजों की यातनाएं सहीं हैं। जिन उद्देश्यों के लिए स्वतंत्रता आंदोलन का संघर्ष हुआ, क्या आज भारत उस रास्ते पर है? इस विषय पर सभी को सोचना होगा।

इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह, किरणमय नंदा, अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, डॉ0 साजी पॉथेन (केरल प्रदेश अध्यक्ष), रविदास मेहरोत्रा, आर.के.चौधरी, डॉ0 राजपाल कश्यप, लीलावती कुशवाहा, डॉ0 मधु गुप्ता, अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, सुनील साजन, संजय लाठर, प्रदीप यादव, मो0 फहद, सिद्धार्थ सिंह, विजय सिंह, राम सागर, जयसिंह जयंत, सुशील दीक्षित, व्यासजी गौड़, मीरा वर्धन, जरीना उस्मानी, राजकुमार मिश्रा सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago