Categories: देश

सीएम उद्दव ठाकरे के घर मातोश्री पर तैनात 3 जवान कोरोना पॉजिटिव निकले

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर तैनात तीन पुलिस के जवानों को कोरोना हो गया। इन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। इसके बाद पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उनके साथ ड्यूटी में तैनात 130 जवानों को भी क्वारैंटाइन किया गया है। इसके पहले अप्रैल में मातोश्री के बाहर एक चाय वाला कोरोना संक्रमित पाया गया था।

इस बीच, चंद्रपुर में शनिवार को एक हजार प्रवासी मजदूरों ने प्रदर्शन किया। इनकी मांग है कि उन्हें अपने घर जाने दिया जाए। उधर, सरकार ने संकेत दिए कि मुंबई, पुणे, नागपुर और नासिक जैसे कोरोना के रेड जोन वाले इलाकों में लॉकडाउन से किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी। साथ ही प्रवासियों और मजदूरों की घर वापसी के लिए पुणे और मुंबई से कोई ट्रेन नहीं चलाई जाएगी।

सातारा जिले के कराड में एक हॉस्पिटल के बाहर खड़े स्वास्थ्यकर्मी। यहां अब तक 6 अस्पतालकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • नासिक: जिले में फंसे मजदूरों और प्रवासियों को घर भेजने के लिए यहां से दो ट्रेनें भोपाल और लखनऊ के लिए रवाना की गईं। श्रमिक एक्सप्रेस के नाम से चलने वाली इन ट्रेनों में महाराष्ट्र से फिलहाल नासिक को शामिल किया गया। भोपाल के लिए 347 और लखनऊ के लिए 839 यात्रियों को रवाना किया गया। यात्रा के दौरान मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य किया गया।
  • पुणे: कोटा से 74 छात्रों को लेकर देर रात 12 बजे दो बसें पुणे पहुंचीं। सभी को स्वारगेट बस स्टैंड पर उतारा गया और स्क्रीनिंग की गई। बाद में होम क्वारैंटाइन करने के लिए छात्र-छात्राओं के हाथों पर मुहर लगाई गई।
  • मुंबई: बृहन मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अनुसार, 55 साल से ज्यादा उम्र के जिन आपातकर्मियों को पहले से ही उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय और गुर्दे की बीमारी है, उन्हें एक माह तक घर पर ही रहने को कहा गया है। बीएमसी के मेडिकल स्टाफ के रिटायर होने का समय एक साल बढ़ा दिया है। इनमें डॉक्टर्स, हेल्थ वर्कर्स और मेडिकल टीचर शामिल हैं। बीएमसी ने काम पर 50 प्रतिशत कर्मचारी मौजूद रहने के पिछले आदेश को रद्द करते हुए 100 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। इस आदेश का पालन न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ महामारी एक्ट की धारा 188 के तहत कार्रवाई का आदेश दिया है।
यह तस्वीर मुंबई की है। यहां शुक्रवार को एक राजनीतिक दल की तरफ से खाने के पैकेट बांटे गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रोटेक्टिव सूट पहना।
मुंबई के उपनगर मीरा-भायंदर में रहने वाले कुछ मजदूर शुक्रवार को अकोला के लिए पैदल रवाना हुए।

मुंबई और महाराष्ट्र में संक्रमितों ने नया रिकॉर्ड बनाया

  • महाराष्ट्र और मुंबई में कोरोना के मामलों में शुक्रवार को रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। राज्य में कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा 1,008 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके पहले सबसे ज्यादा 811 मरीज 25 अप्रैल को मिले थे। इसके साथ राज्य में मरीजों की संख्या 11,506 तक पहुंच गई है।
  • उधर, मुंबई में भी मरीजों की संख्या में शुक्रवार को रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। 751 नए मरीज मिले। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 7,623 तक पहुंच गई है।
  • अब तक 485 मौतें: मुंबई और उपनगर में 320, पुणे डिवीजन में 107, नासिक डिवीजन में 30, कोल्हापुर डिवीजन में 3, औरंगाबाद डिवीजन में 9, लातूर डिवीजन में 2, अकोला डिवीजन में 9 और नागपुर डिवीजन में 2 मौतें हुई हैं। इसके अलावा राज्य से बाहर के तीन लोगों की जान भी गई है।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago