Categories: क्राइम

बदमाशों ने किया भाजपा नेता तेजस्वी जायसवाल का अपहरण, पिटाई कर फेंका

अम्बेडकरनगर। टांडा से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रहे भाजपा नेता तेजस्वी जायसवाल का बुधवार देर रात अपहरण कर लिया गया। बाद में वे टांडा अकबरपुर मार्ग से घायल दशा में सड़क किनारे पड़े पाए गए। घटना से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार भाजपा पिछड़ा मोर्चा की अवध प्रांत कार्यकारिणी सदस्य तेजस्वी जायसवाल बुधवार रात साढ़े 10 बजे अपने एक मित्र के साथ बाइक से चिंतौरा स्थित आवास के लिए बस स्टेशन क्षेत्र से निकले। टांडा नगर में थिरुआ पुल पार करते ही चार पहिया वाहन से आए बदमाशों ने उन्हें रोका और पिटाई शुरू कर दी।

तेजस्वी के साथ जा रहा युवक डरकर भाग गया जबकि बदमाशों ने तेजस्वी को अपहृत कर लिया। उन्हें गाड़ी में बिठाकर बदमाश भाग निकले। इस बीच अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। चारों तरफ की गई नाकेबंदी के बीच कुछ देर बाद तेजस्वी अकबरपुर टांडा मार्ग पर सद्दरपुर के निकट घायल दशा में पड़े मिले।

उन्हें टांडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। टांडा विधायक संजू देवी के प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त भी अस्पताल पहुंच गए। बड़ी तादाद में पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी एकत्र हो गए। उनमें आक्रोश देखने को मिला। पुलिस के अनुसार तेजस्वी ने कोई बयान अभी नहीं दिया है।

सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाली जा रही है। बताते चलें कि तेजस्वी ने टांडा से भाजपा के टिकट पर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा था। उन्होंने पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के हाथ से ब्लॉक प्रमुख बने सुरजीत के नामांकन पत्र को छीनकर फाड़ दिया था।

इससे लालजी के समर्थकों में काफी आक्रोश देखने को मिला था। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि प्रकरण में गहन छानबीन कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago