लखनऊ। सबसे पॉश टाउनशिप सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाले सिविल इंजीनियर ने शुक्रवार रात पिता की रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन में जॉब छूटने से डिप्रेशन का शिकार हो गया था। हालांकि पुलिस को उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला। जिसे वह सार्वजनिक करने से बच रही है।
अंसल एपीआई सुशांत गोल्फ सिटी के 28 पाम विला निवासी संजय भारतीया का बेटा सागर तिवारी (28) बीटेक की पढ़ाई करके नोएडा की एक कंपनी में जॉब करता था। संजय की उन्नाव में रसोई गैस की एजेंसी है। घरवालों के मुताबिक पिछले साल लॉकडाउन में सागर की जॉब चली गई थी।
काफी प्रयास के बाद भी दूसरी नौकरी नहीं मिली तो वह लखनऊ में घर पर ही रहने लगा। इसकी वजह से डिप्रेशन का शिकार हो गया और उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार देर रात उसने संजय के अलमारी से उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और अपनी कनपटी पर गोली दाग ली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सुसाइड नोट में छुपा है सागर की मौत का राज
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को सागर के कमरे से दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला। इसमे उसने यह आत्मघाती कदम उठाने की सही वजह लिखी है। लेकिन पुलिस सुसाइड नोट के बारे में कुछ भी साझा करने से बच रही है। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह का कहना है कि बेटे की मौत से परिवार अभी सदमे में है। स्थित सामान्य होने पर सुसाइड नोट के बारे में उन्हें जानकारी दी जाएगी।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…