Categories: देश

महंगाई की मार: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 1 सितंबर को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में 14.2 किलो का LPG सिलेंडर 884.50 रुपए का हो गया है। वहीं, 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी 75 रुपए का इजाफा किया गया है।

15 दिनों में ही 50 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर
इससे पहले 17 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। यानी 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो चुका है।

2021 में 190.50 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर
दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को LPG सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी। अब सिलेंडर की कीमत 884.5 रुपए है। यानी कि जनवरी से अब तक 190.50 रुपए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।

इस साल घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
1 सितंबर 884.50 911.00 884.50 900.50
18 अगस्त 859.50 886.00 859.50 875.50
1 जुलाई 834.50 861.00 834.50 850.00
1 मई 809.00 835.50 809.00 825.00
1 मार्च 819.00 845.50 819.00 835.00
25 फरवरी 794.00 820.50 794.00 810.00
15 फरवरी 769.00 795.50 769.00 785.00
4 फरवरी 719.00 745.50 719.00 735.00
1 जनवरी 694.00 720.50 694.00 710.00

 

पिछले 7 सालों में गैस सिलेंडर की कीमत दोगुनी से ज्यादा हुई
पिछले 7 सालों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत दोगुनी होकर 884.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपए थी जो अब 884.50 रुपए है।

19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम
दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 1693 रुपए है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1,772 रुपए, मुंबई में 1,649 रुपए और चेन्नई में 1,831 रुपए प्रति सिलेंडर है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago