लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में चार साल के बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बच्ची अपने पापा से सौतेली मां लाने की डिमांड कर रही है। इतना ही नहीं बच्ची ने अपने पापा से करीना कपूर से शादी करने को कह रही है।
छोटे बच्चे जो ना करे वह ही कम है। यह कहानी है चार साल की बच्ची इशानी की जो अपनी मां से आईस्क्रीम की डिमांड करती है। आईस्क्रीम नहीं मिलने पर वह नाराज हो जाती है। नाराज ईशानी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बच्ची अपने पापा से डिमांड कर रही है कि वह मार्केट से सौतेली मां लेकर आए। सौतेली मां ही उसे आईस्क्रीम दिलवाएंगी।
वीडियो में बच्ची के पिता पूछते है कि वह अपनी मां के साथ क्यो नहीं गई, तो बच्ची कहती है कि उसकी मां उसे मरने के लिए छोड़ गई। उसे मरना अच्छा नहीं लगता है। क्योकि मरने में बहुत दर्द होता है। मासूम ईशानी यही नहीं रुकती है। ईशानी आगे अपने पापा से कहती है कि वह करीना कपूर से शादी करें और उन्हे सौतेली मां बनाएं।
ईशानी वीडियो में कहती है कि उसकी मां उसे प्यार नहीं करती है। इसीलिए उसे अब सौतेली मां ही चाहिए। लेकिन यह वीडियो ईशानी का पहला वीडियो नहीं है। चार साल की यह बच्ची का एक वीडियो और वायरल हो चुका है जिसमें वह सौतेली मां से डरने की बात कहती है। ईशानी पुराने वीडियो में कहती है कि सौतेली मां से उसे डर लगता है। लेकिन इसबार ईशानी सौतेली मां डिमांड कर रही है। और कह रही है कि सौतेली मां उसे आईस्क्रीम दिलाएंगी। प्यारी बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…