आगरा। सैफई परिवार के रिश्तों पर जमी बर्फ आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पिघलती दिख रही है। मंगलवार को मैनपुरी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चाचा का पूरा सम्मान है। उनका अभी छोटा दल है, उनके लिए सपा सीट छोड़ेगी।
मंगलवार को अखिलेश यादव, पार्टी संरक्षक सांसद मुलायम सिंह यादव के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव के निवास पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी झूठी पार्टी है। लोगों को इससे बचकर रहना चाहिए। भाजपा डबल इंजन की सरकार की बात करती है, परंतु दोनों इंजन के ड्राइवर फेल हो चुके है।
भाजपा ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। मैनपुरी सहित पूरे सूबे में सपा की सरकार के समय स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर थीं, परंतु भाजपा की सरकार ने व्यवस्था ध्वस्त कर दी है। शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि चाचा से फोन पर बात हो चुकी है।
चुनाव में उनकी पार्टी के लिए सीटें छोड़ी जाएंगीं। गंगा की सफाई पर भी अखिलेश यादव ने प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यमुना, चंबल, काली और ईशन नदी की सफाई नहीं होगी। इन नदियों से गुजरने वाले गंदे नाले गंगा में मिलेंगे तो निर्मल गंगा का नारा कैसे पूरा होगा।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…