Categories: क्राइम

बागपत: डयूटी से लौट रहा सिपाही हुआ बदमाशों की गोली का शिकार

बागपत। डयूटी से लौट रहे सिपाही को बदमाशों ने दुस्साहसिक तरीके से गोली मार दी। सिपाही के सीने में दो गोलियां लगी और वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। जानकारी पुलिस अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल सिपाही को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालात गंभीर होने के चलते उसको गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां पर आईजी समेत तमाम आलाधिकारी मौजूद हैं। घटना बुधवार देर रात की है। सिपाही खेकड़ा से ड्यूटी समाप्त कर बागपत पुलिस लाइन लौट रहा था।

हापुड़ जिले के बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र के नली गांव निवासी सिपाही अरुण कुमार बागपत जिले में पुलिस लाइन में तैनात हैं। उनकी ड्यूटी खेकड़ा थाना क्षेत्र में यूपी 112 पर चल रही है। बुधवार देर रात अरूण कुमार ड्यूटी समाप्त कर बाइक से पुलिस लाइन लौट रहे थे। खेकड़ा-बंदपुर संपर्क मार्ग पर ग्राम बंदपुर के निकट बदमाशों ने पहले उनको रोकने की कोशिश की। अरूण जब नहीं रूके तो बदमाशों ने उनको पीछा करते हुए उनको निशाना बनाकर फायर कर दिया।

जिससे दो गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सिपाही को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डाक्टर भूपेंद्र सिंह के मुताबिक सिपाही के सीने में दो गोली लगी हैं।

सिपाही को गोली मारे जाने की सूचना पर मेरठ आईजी प्रवीण कुमार भी गाजियाबाद पहुंच गए। उन्होंने एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। आईजी ने अस्पताल के चिकित्सकों से भी बात की और सिपाही को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही।

पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया। आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि बदमाशों की गोली से सिपाही अरुण कुमार घायल हुए हैं। उनको गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली किसने और क्यों मारी, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago