लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी के दौरे पर हैं। विधानसभा चुनाव लेकर प्रियंका गांधी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर एडवायजरी कमेटी के साथ बैठक कर रही हैं। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष लल्लू के अलावा 37 पदाधिकारी शामिल हैं। इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। हम वचन निभाएंगे नाम प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा ‘हम वचन निभाएंगे’ नाम से 12 हजार किमी चलेगी। यात्रा बड़ी ग्राम पंचायतों और कस्बों से होकर गुजरेगी।
प्रियंका गांधी सुबह साढ़े 10 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले भारत रत्न स्व. गोविन्द बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रियंका गांधी एक हफ्ते यूपी में रहेंगी। अभी 12 सितंबर तक का कार्यक्रम तय किया गया है।
प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र भी जाएंगी। बता दें कि कांग्रेस यूपी में तीन दशक से सत्ता से बाहर है। यूपी में 1989 में नारायण दत्त तिवारी कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री थे। प्रियंका गांधी इस सूखे को खत्म करने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं।
बैठक की बड़ी बातें
गुरुवार को लखनऊ पहुंची थीं प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी को आज यानी 10 सितंबर को लखनऊ आना था। लेकिन वे गुरुवार को ही आ गई थीं। एयरपोर्ट पर विधायक अराधना मिश्रा मोना ने उनका स्वागत किया था।
4 दिनों का कार्यक्रम तय
12 व 13 सितंबर को रायबरेली दौरे पर रहेंगी
प्रियंका गांधी 2 दिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर रहेंगी। 12 और 13 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर प्रियंका गांधी अपनी मां के संसदीय क्षेत्र सोनिया गांधी के दौरे पर रहकर वहां के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और कमेटी के लोगों से बैठकर और वार्ता करेंगी।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…