बागपत। भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री डॉक्टर आत्माराम तोमर की हत्या कर दी गई। हत्यारे पूर्व मंत्री की स्कॉर्पियो और मोबाइल लूट ले गए। डॉक्टर तोमर अपने घर में अकेले थे। यह पूरी वारदात गुरुवार की शाम की है। परिजनों को रात 12 बजे जानकारी हुई।
दरअसल, मेरठ में रहने वाला डॉक्टर बेटा काफी देर से फोन ट्राई कर रहा था, लेकिन जब नहीं उठा तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस पहुंची तो आत्माराम का शव बेड पर पड़ा मिला। सिर पर चोटों के निशान थे। गले में तौलिया पड़ी थी। आशंका है कि बदमाशों ने पहले सिर पर वार किया। इसके बाद उनकी तौलिए से गला दबाकर हत्या कर दी।
देर रात एसपी नीरज जादौन, एएसपी मनीष मिश्र, सीओ आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली, इसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह का कहना है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने 45 मिनट के भीतर हत्या और लूटपाट को अंजाम दिया है। CCTV फुटेज में दोनों बदमाश कैद हुए हैं। फुटेज में स्कॉर्पियो लूटकर ले जाते हुए बदमाश दिख रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
छपरौली से लड़ा था चुनाव
बड़ौत में बिजरौल रोड निवासी डॉक्टर आत्माराम तोमर ने छपरौली से विधानसभा चुनाव लड़ा था। वे जनता वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भी रहे थे। CCTV फुटेज में दो बाइक सवार बदमाश भाजपा नेता के बाहर खड़े दिख रहे हैं। गुरुवार शाम 6:42 बजे दोनों बदमाश घर के अंदर बाइक लेकर जाते हैं।
फिर करीब 45 मिनट बाद घर से बाहर स्कॉर्पियो निकलती है। कुछ ही देर बाद बाइक पर दूसरा बदमाश निकलता है। घर के बाहर बाइक रोककर गेट को बंद कर लॉक करता है और फिर फरार हो जाता है। मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सीएम के ओएसडी को जानकारी दी गई है।
मेरठ में रहता है बेटा
पुलिस ने आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। उधर, सूचना पर मृतक डॉ. आत्माराम तोमर का बेटे डॉ. प्रताप भी मौके पर पहुंचे। वह मेरठ में डॉक्टर हैं और फैमिली के साथ वहीं रहते है, जबकि परिवार के अन्य लोग इंडिया से बाहर रहते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच हो रही है, उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
भाजपा ने बनाया था गन्ना संस्थान का उपाध्यक्ष
डॉ. आत्माराम दुबे को 1997 में भाजपा ने गन्ना संस्थान का उपाध्यक्ष बनाया था। दर्जा प्राप्त मंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर काफी कुछ किया। वह अपने घर में अकेले रहते थे और परिवार के बाकी सदस्य इंडिया के बाहर रहते हैं। परिजनों ने गुरुवार को कई बार फोन किया लेकिन नंबर बंद आया। इसके बाद परिजन घर पहुंचे और कमरे में उनकी लाश देखकर सभी के होश उड़ गए।
एसपी बोले- निकट संबधी पर हत्या का शक
एसपी नीरज कुमार जादौन को गुरुवार देर रात्रि में आत्माराम तोमर के बड़े लड़के प्रताप ने फोन करके अनहोनी की सूचना दी थी। उनकी सूचना पर जब देखा गया तो उनकी डेड बॉडी मकान में कमरे पर बेड पर मिली थी। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। ताला खुलवाया गया और बॉडी को उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गई है।
घर वालों से पूछताछ की है। उन्होंने एक तहरीर दी दी है जिसमें उन्होंने अपने निकट संबंधी पर आरोप लगाया है। कुछ समय पहले ही लेन देन को लेकर आपस में विवाद हुआ था। जांच की जा रही है। जल्द आरोपी गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…