Categories: क्राइम

बस्ती में खेत में मिली खून से लथपथ अचेत किशोरी, मुंह बंधा था कपड़े से

गोरखपुर। बस्ती जिले में रात में शौच के लिए घर से निकली 14 वर्षीय किशोरी शनिवार की सुबह धान के खेत में खून से लथपथ अचेतावस्था में मिली। उसका मुंह कपड़े से बंधा मिला, जबकि शरीर पर ब्लेड से वार किए जाने के निशान मिले हैं। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। चर्चा है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है।

रात में शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी किशोरी

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात 10 बजे किशोरी अपने परिवारीजनों से शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जब किशोरी काफी देर तक नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसे खोजना शुरू किया, मगर वह नहीं मिली। दूसरे दिन शौच के लिए निकले कुछ ग्रामीणों ने किशोरी को धान के खेत में खून से लथपथ और अचेत देखा तो उन्होंने उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे स्वजन ने देखा कि किशोरी के शरीर पर ऊपरी हिस्से में कपड़ा नहीं था। नीचे के हिस्से पर लोवर था। उसके मुंह में कपड़ा बंधा हुआ था।

किशोरी के शरीर में कई हिस्सों पर ब्लेड से किया गया था वार

शरीर के कई हिस्सों पर ब्लेड से वार किया गया था। उसके नाजुक अंगों पर भी ब्लेड से काटे जाने के निशान हैं। कुछ ही देर में आसपास गांव के लोग भी जुट गए। मौके पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने किशोरी को इलाज के लिए पहले सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। वहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं।

परिवार की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया और गांव के लोगों तथा परिवारीजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी मामले की छानबीन कर रहे हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago