Categories: राजनीति

पूर्व मंत्री बोले- प्रियंका ने UP में संगठन बर्बाद किया, 2022 में अमेठी जैसा होगा UP का रिजल्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधासभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं, लेकिन लगता है कि यूपी कांग्रेस अभी पार्टी के अंतर्कलह से उबर नहीं पाई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को रायबरेली में दूसरे दिन का कार्यक्रम रद्द कर अचानक दिल्ली लौट गईं। इस पर पूर्व कांग्रेसी और पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

सत्यदेव त्रिपाठी ने लिखा, अमेठी की प्रभारी बनकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने जो परिणाम राहुल गांधी को दिया था, उसकी पुनरावृति 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सुनिश्चित करने में जुटी हैं। बता दें कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी अमेठी की प्रभारी थीं और राहुल गांधी यह चुनाव भाजपा की कैंडिडेट स्मृति इरानी से हार गए थे।

सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा- कांग्रेस का सगंठन खत्म हो चुका है

सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि ,जो कुछ लिखा है, सोच-समझ कर लिखा है। मेरे पर पार्टी और संगठन का एक लंबा अनुभव है। जो संगठन यूपी में खड़ा किया गया था, प्रियंका गांधी जी ने उसे पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। अब जमीनी लड़ाई लड़ने के लिए कोई संगठन बचा ही नहीं है, तो फिर चुनाव कैसे लड़ेगे और जीतेंगे?

अजय सिंह लल्लू को लेकर पुराने कांग्रेसी नाराज

सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि “मैं ही नहीं सभी पुराने कांग्रेसी इस बात को मानते हैं कि यूपी में पार्टी की अजय लल्लू को देने से पार्टी का नुकसान हुआ है। तमाम पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इससे बेहद असंतुष्ट और नाराज हैं, लेकिन कार्रवाई के डर से मुंह नही खोल रहे हैं। अब मुझे कोई डर नहीं है, लिहाजा मैं डंके की चोट पर सच कह सकता हूं।”

पार्टी को बचाने के लिए सोनिया गांधी को लिख चुके हैं चिट्ठी

सत्यदेव त्रिपाठी पहले भी कई मौकों पर पार्टी और प्रियंका पर सवाल उठा चुके हैं। पार्टी इनके खिलाफ कार्रवाई भी कर चुकी है। कोविड काल के दौरान ‘बस पॉलिटिक्स’ पर भी सत्यदेव त्रिपाठी ने पार्टी को कटघरे में खड़ा किया था। इतना ही सोनिया गांधी को पत्र भी लिखकर परिवार के मोह से ऊपर उठकर काम करने की सलाह दी थी। सोनिया गांधी को चिट्‌ठी लिखने वालों में 2 प्रमुख नेता पूर्व सांसद संतोष सिंह और पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी शामिल थे।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago