कुदरती नज़ारों को आंखों में कैद करने का शौक़ है तो आप भी लक्षद्वीप को अपना अगला डेस्टिनेशन चुन सकते हैं। लक्षद्वीप छोटे द्वीपों का एक समूह है, जो भारत के दक्षिण-पश्चिमी तटीय इलाके से 200 से 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह द्वीप मिलकर भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश बनाते हैं।
समुद्री तटों, और उसके किनारों पर खेलकूद करने का मन कर रहा है तो लक्षद्वीप आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। समुद्री आकर्षणों के कारण ही लक्षद्वीप भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन केंद्रों में से एक है। लक्षद्वीप वैसे कोई शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है। यहां लोग खरीदारी के लिए नहीं जाते, बल्कि आराम करने और स्कूबा डाइविंग करने जाते हैं।
लक्षद्वीप का मौसम सालभर खुशनुमा बना रहता है, लेकिन यहां अक्टूबर से अप्रैल के बीच का समय घूमने के लिए माकूल है। यहां का तापमान आम तौर पर 30 डिग्री से ऊपर नहीं जाता। अगर आप भी जिंदगी की मसरूफियत से कुछ समय निकाल कर अपनी छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते हैं तो लक्षद्वीप आपके लिए बेस्ट प्लेस है। आइए जानते हैं कि आप यहां किन-किन जगहों पर घूम सकते हैं।
समुद्री तटों पर लें सकते हैं धूप का आनंद:
लक्षद्वीप समुद्री तटों और मूंगों की जमीन है। इसके लंबे-लंबे किनारे पर आप धूप का मज़ा ले सकते हैं। डूबते सूरज का हसीन नज़ारा इन तटों से देख सकते हैं। जब आपको भीड़ से दूर रहने की इच्छा हो, तब यह जगह आपके लिए सबसे अच्छी है। यहां आप द्वीप पर बिखरे पड़े आकर्षक मूंगों को देख सकते हैं, साथ ही पानी में खेल सकते है। आकर्षक और खूबसूरत मूंगे इस जगह को खास बनाते हैं।
लक्षद्वीप में न्यूड बीच का ले सकते हैं आनंद:
विदेशों की तर्ज पर भारत में भी न्यूड बीच मौजूद है। भारत के सबसे छोटे केंद्र शासित प्रदेश में एक सुंदर, अबाधित कोरल द्वीप, अगत्ती द्वीप समुद्र तट है जहां आप न्यूड होकर आनंद उठा सकते है। हरे नारियल के पेड़ों से ढके इस खूबसूरत और विशाल सफेद रेत वाले समुद्र तट पर जाने के लिए आपको विशेष अनुमति की ज़रूरत पड़ेगी। इसे टॉरलेस बीच भी कहा जाता है।
भारत का सीक्रेट बीच है बांगराम बीच:
लक्षद्वीप के सबसे गुप्त और आंसू की बूंदों के आकार के बांगरम द्वीप की तारीफ में खूबसूरती शब्द बेहद छोटा और कम लगता है। वॉटर स्पोर्ट्स के दीवाने हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। आप यहां स्कूबा डाइविंग, डीप-सी फिशिंग, स्नॉरक्लिंग, कायाकिंग, विंडसर्फिंग जैसे वॉटर स्पोर्ट्स का मज़ा ले सकते हैं।
सी फूड का शौक है तो मिनीकॉय जाएं:
अगर आप खाने के शौक़ीन हैं, तो लक्षद्वीप आपकी फेवरेट हॉलीडे स्पॉट बन सकता है। यहां आप ताज़ा क्रिस्पी ऑक्टोपस फ्राई और सिगनेचर फेश पकोड़ों का स्वाद ले सकते हैं।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…