अखिलेश के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में लल्लू ने साधा निशान, पत्रकारों से किया सवाल

आजमगढ़। दौरे पर आए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र में अखिलेश पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पत्रकारों से सवाल करते हुए कहा कि जब पूरा प्रदेश CAA.NRC से परेशान था तब भी अखिलेश यादव अपने घर से बाहर नहीं निकले।

आजमगढ़ की जनता उन्हें खोज रही थी। अखिलेश यादव को किसी ने घर से बाहर निकलते नहीं देखा है। आज लगातार महिलाओं, युवाओं व किसानों पर जुल्म ढ़ाया जा रहा है। सपा, बसपा, भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विगत 32 वर्षों से प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम किया जा रहा है।

चुनाव में किसी दल से गठबंधन के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि कांग्रेस का गठबंधन गांव, गरीब व आवाम की जनता से हो चुका है। और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।

यूपी में बज चुका चुनावी बिगुल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपी में चुनावी बिगुल बज चुका है। लोगों में बहुत उत्साह है। वाराणसी में प्रियंका गांधी की रैली को लेकर पूर्वांचल के लोग तैयारियों में लगे हुए हैं। कांग्रेस का प्रतिज्ञा रथ यात्रा का प्रशिक्षण होना है। इसके साथ ही कांग्रेस का जय भारत महासंपर्क अभियान शुरू हो चुका है। जहां भी प्रशिक्षण अभी पूरा नहीं हुआ हैं जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

कौन है अबू आजमी
सपा नेता अबू आजमी द्वारा कांग्रेस के खत्म होने के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कौन हैं अबू आजमी। प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल करते हुए कहा कि क्या यूपी में समाजवादी पार्टी से अल्पसंख्यक नेता विदा हो चुके हैं। इसलिए सपा को बाहरी नेताओं की जरूरत पड़ रही है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago