प्याज ने निकाले आंसू तो टमाटर ने रुलाया, लखनऊ में सब्जी की कीमतें 70 फीसदी तक बढ़ीं

लखनऊ। लोकल माल कम होने और बारिश से बाहरी मंडियों से आमद कम होने पर सब्जियों के दाम फिर से चढ़ने लगे हैं। त्योहारी सीजन में पहले से खाद्य तेलों का उबाल झेल रहे आमजन के सामने अब बढ़ी सब्जियों ने मुश्किलें पैदा कर दी हैं। हाल यह है कि मात्र सात दिनों के भीतर सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं। बढ़ी कीमतों से बैंगलूरू से आने वाले टमाटर की रंगत और सुर्ख हो गई है वहीं नासिक से पहुंचने वाले प्याज की आवक में कमी ने लोगों की आंखों में अभी से आंसू लाना शुरू कर दिया है।

कई प्रमुख सब्जियां दोगुने दाम पर बिक रही हैं। कारोबारियों का मानना है टमाटर और प्याज की कीमतें अभी और चढ़ने के आसार हैं। वजह त्योहारी सीजन और सहालग के कारण बढ़ने वाली खपत होगी।

फुटकर मंडी 

सब्जियों के दाम हफ्तेभर पहले रुपये प्रति किलो में 

  • सब्जी                पहले      अब
  • टमाटर               30         60
  • प्याज                  20        40
  • आलू पुराना         20         20
  • आलू नया            35         40
  • भिंडी                  30         40
  • लौकी                 15          30
  • तरोई                  15          30
  • धनिया                 60        100
  • सेम                     60        120
  • शिमला मिर्च         50         100

थोक मंडी का हालः दुबग्गा और सीतापुर रोड स्थित नवीन मंडी में टमाटर की जो 25 किलो की रैक पहले 500 से 550 थी अब उसकी कीमत बढ़कर 700 से 800 रुपये हो गई है। वहीं 20 से 22 रुपये किलो वाला प्याज 30 रुपये प्रति किलो तक थोक मंडी में पहुंच गया है।

बैंगलूरु से आने वाले टमाटर और नासिक से आने वाले प्याज की आमद काफी कम हो गई है। मंडी को बैलेंस करने वाला देशी टमाटर अब खत्म हो गया है। लोकल माल कम होने से और खपत तेजी से बढ़ने की वजह से कीमतों में तेजी आई है। बारिश का असर गैर प्रांत से आने वाले माल पर ज्यादा पड़ रहा है। सभी तरह की सब्जियों पर असर दिख रहा है। -शाहनवाज हुसैन, महामंत्री फल एवं व्यापारी समिति दुबग्गा

टमाटर और प्याज आदि कुछ आइटम तेज हुए हैं लेकिन जल्द ही बाहर से आने वाले माल की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी और स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। कीमतों का यह उछाल ज्यादा दिन नहीं रहने वाला है। -संजय सिंह, सचिव मंडी
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago