Categories: पर्यटन

IRCTC Tour Package: इन सर्दियों में लीजिए कश्मीर की वादियों का मजा

अगर आप भी इन सर्दियों की छुट्टियों में कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो आप कश्मीर जरूर जाएं। सर्दियों के मौसम में कश्मीर का नजारा बेहद ही खूबसूरत होता है। पहाड़ों पर जमी बर्फ, डल झील के शिकारे, सेब के बागान और ट्यूलिप के बगीचे, जैसी जगहों को लुत्फ उठाने के लिए सैलानी हर साल काफी बड़ी तादाद में कश्मीर आते हैं।

कश्मीर को दुनिया का स्वर्ग कहते हैं। यहां के बारे में लिखा गया है कि, “गर फिरदौस बर रूये ज़मी अस्त, हमी अस्तो हमी अस्तो हमी अस्त।” इन पंक्तियों का मतलब है कि, अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो यहीं है। अगर आप भी इन छुट्टियों में कश्मीर घूमने का मन बना रहे हैं तो, IRCTC आपके लिए काफी शानदार टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। IRCTC ने अपने इस टूर पैकेज को कश्मीर ‘हेवेन ऑन अर्थ’ नाम दिया गया है। आइए जानते हैं, इस टूर पैकेज के बारे में।

कहां से शुरू होगा टूर

इस टूर की शुरुआत मुंबई से होगी। सैलानी मुंबई से, फ्लाइट द्वारा श्रीनगर के लिए उड़ान भरेंगे। श्रीनगर पहुंचने के बाद सैलानी शंकराचार्य टेंपल देखने जाएंगे। उसके बाद यात्री हाउस बोट में चेक इन करेंगे। इसके बाद शाम को यात्री शिकारा से डल झील की सैर करेंगे। रात में हाउस बोट पर आराम के बाद, अगली सुबह सैलानी पहलगाम के लिए निकलेंगे। पहलगाम के रास्ते में यात्री अवंतीपुरा खंडहर, बेताब घाटी, अरु घाटी और चंदनवाड़ी जैसी जगहों की सैर करेंगे। पहलगाम पहुंचने के बाद यात्री होटल में रात का आराम करेंगे।

अगली सुबह यात्री, पहलगाम से गुलमर्ग के लिए निकलेंगे। गुलमर्ग में यात्री गोंडोला राइड से लोकल साइट सीन करेंगे। हालांकि, गोंडोला साइट सीन का खर्च यात्रियों को ही देना होगा। गुलमर्ग से वापस यात्री श्रीनगर के लिए लौट आएंगे।

अगली सुबह सैलानी श्रीनगर से सोनमर्ग के लिए निकलेंगे। सोनमर्ग में पहाड़ों और वहां के मैदानों की सैर के बाद सैलानी वापस श्रीनगर लौट आएंगे। श्रीनगर में यात्री मुगल गार्डन, निशात बाग, चेशमशाही और शालीमार गार्डन जैसी जगहें घूमेंगे। इसके अलावा सैलानी, डल झील के किनारे स्थित हजरतबल तीर्थ भी घूमेंगे। श्रीनगर में रात के आराम के बाद यात्री वापस मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे।

कितने का है यह टूर पैकेज

6 दिन और 5 रातों वाले इस टूर पैकेज के लिए आपको 27300 रुपए खर्च करने होंगे।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago