लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले एक सर्वे ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सहित पूरी पार्टी की चिंता बढ़ा दी होगी। इसका कारण है कि इन चुनावी राज्यों के अधिकांश लोग राहुल गांधी, जिन्हें अगले कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर देखा जा रहा है, के काम से खुश नहीं हैं। हम बात कर रहे हैं एबीपी-सीवोटर सर्वे का।
पंजाब: सबसे पहले बात पंजाब की, जहां कांग्रेस पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य को पहला दलित मुख्यमंत्री दिया। इसका श्रेय राहुल गांधी को दिया। कैप्टन ने केंद्रीय नेतृत्व पर अपमान करने का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने राहुल और प्रियंका गांधी को अपरिपक्व बताया था। सर्वे के मुताबिक, यहां के 53.1 प्रतिशत लोग राहुल गांधी के कामकाज से ‘बिल्कुल संतुष्ट नहीं’ हैं। बॉर्डर स्टेट के सिर्फ 6.7 प्रतिशत लोगों को उनका काम काफी अच्छा लगा। सर्वे में पंजाब के 18 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से 18.9 प्रतिशत लोग ‘कुछ हद तक’ ही कांग्रेस नेता के कामकाज से खुश हैं।
मणिपुर: इस सर्वे में शामिल मणिपुर के 42.1 प्रतिशत लोग कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के कामकाज से ‘बिल्कुल संतुष्ट’ नहीं हैं। इसके अलावा 27.4 प्रतिशत लोग ‘बहुत संतुष्ट’ और 21.5 प्रतिशत लोग ‘कुछ हद तक संतुष्ट’ हैं।
उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड की 54.1 प्रतिशत जनता ने राहुल गांधी के काम कारने को तरीके को सिरे से खारिज कर दिया है। वे उनके काम से ‘बिल्कुल संतुष्ट नहीं’ हैं। वहीं, 14.7 प्रतिशत लोग काफी संतुष्ट हैं।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…