प्रियंका गांधी के भाषण की 7 बड़ी बातें: वाराणसी में कांग्रेस महासचिव बोलीं…

वाराणसी। जगतपुर स्थित इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किसान न्याय रैली में रविवार की दोपहर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। 29 मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वह जितने भी पीड़ित और सताए हुए लोगों से मिलीं हैं, उनमें से किसी को भी भाजपा सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं है।

लोग बुरी तरह से परेशान हैं और प्रधानमंत्री कहते हैं कि सब कुछ ठीक है। प्रियंका ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि अब समय आ गया है कि आप लोग सच्चाई को स्वीकार करिए और झूठ बोलने वाली सरकार के खिलाफ डट कर खड़े होइए।

जेल जाने और मार खाने से कांग्रेसी न देश की आजादी की लड़ाई लड़ते समय डरते थे और न अब डरेंगे। इसलिए कांग्रेस के लोग एकजुट हो जाएं और संकल्प लें कि उन्हें अपना देश हर हाल में बचाना है।

जगतगंज में किसान न्याय रैली में मंच पर मौजूद प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के अन्य नेता।

प्रियंका गांधी के संबोधन की कुछ अहम बातें

  • आज नवरात्र का चौथा दिन है और मैं व्रत हूं। इसलिए मां की आराधना के साथ अपनी बात शुरू करना चाहती हूं। यह समय मुझे उचित लगा कि आपसे सच्चाई आपके सामने रखूं।
  • नए काले कृषि कानून के विरोध में आंदोलन करने वाले किसानों को मोदीजी ने आंदोलनजीवी और आतंकी कहा। योगीजी ने उपद्रवी कहा और धमकाने की कोशिश की। मंत्री अजय मिश्र टेनी ने उन्हीं किसानों को धमकी दी। किसानों ने 300 िदन से ज्यादा समय से आंदोलन कर रखा है। 600 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं। वह आंदोलन इसलिए कर रहे हैं कि सरकार के जो 3 नए कृषि कानून हैं वह उनके पैसे को खरबपति को खींच ले जाएंगे।
  • किसानों की बिजली का बिल उत्तर प्रदेश में तीन बार बढ़ चुके हैं। प्रदेश का हर परिवार त्रस्त है और दुखी है। धान और गेहूं का उचित दाम नहीं मिलता है। समय पर यूरिया नहीं मिलता है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम में लगी हुई है। 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए हैं। कोयला खत्म हो रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। िफर भी मोदीजी कहते हैं कि सब कुछ ठीक चल रहा है।
  • मोदीजी के अरबपति मित्रों ने पिछले साल हिमाचल में 88 रुपए प्रति किलो सेब खरीदा था। इस साल वह 72 रुपए प्रति किलो सेब खरीद रहे हैं। किसान उन्हें अपनी फसल उनके अनुसार बेचने के लिए विवश हैं। कारण कि मोदीजी के मित्रों ने बाजार में एकाधिकार स्थापित कर लिया है। दिल्ली में किसान इसीलिए आंदोलन कर रहे हैं। वह जानते हैं कि नए कृषि कानूनों से पूरे देश की यही स्थिति हो जाएगी। वह फसल तो उगाएंगे लेकिन मोदीजी के खरबपति मित्रों को उनकी इच्छा और उनके तय किए हुए रेट के अनुसार बेचने को विवश हो जाएंगे।
  • प्रियंका गांधी ने कहा कि हाल ही में योगीजी ने हमारी बहनों और सफाईकर्मियों का अपमान किया था। इसलिए वह परसों लखनऊ की एक बस्ती में गई थी। बस्ती के हर घर के लोगों ने अपने युवा बच्चे हमारे सामने लाए। किसी के पास नौकरी नहीं थी। किसी के पास रोजगार नहीं था। जनता दुखी है, त्रस्त है और नाराज है। नाराज होना भी चाहिए। जिस समय आप परेशान हैं, उसी दौरान उनके खरबपति मित्र हजारों करोड़ रुपए कमा रहे हैं।
  • कोरोना के समय लोगों को अपना काम बंद करना पड़ा। दुनिया के सभी देशों ने राहत दी, लेकिन हमारी सरकार ने कोई राहत नहीं दी। उल्टे यह किया कि देश के हवाई अड्‌डे, रेलवे स्टेशन और सभी पीएसयू अपने खरबपति मित्रों को दे दिए।
  • जिस आजादी का प्रधानमंत्री अृमत महोत्सव बना रहे हैं, वह किसने दी है। वह किसानों की बदौलत मिली है। यह देश क्या है, यह देश एक आस्था है। एक उम्मीद है। इसी न्याय की उम्मीद पर इस देश को आजादी मिली। जब महात्मा गांधी देश की आजादी की लड़ाई लड़ने गए तो उनको उम्मीद थी कि सभी को न्याय मिलेगा। न्याय पर ही हमारा संविधान आधारित है।
भूपेश बघेल, मुख्यमंत्रीद्व छत्तीसगढ़।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बिगड़े बोल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने संबोधन के दौरान भाषायी मर्यादा का ध्यान नहीं रखे। उन्होंने कहा कि हमने तो सुना था कि साधु-संत किसी से नहीं डरते हैं। यह योगी तो बड़ा डरपोक निकला।

योगी दलितों, किसानों और नौजवानों से डरते हैं। पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने जा रही एक महिला प्रियंका गांधी वाड्रा से डर गए और चार दिन तक जेल में रखा। इतना डरा हुआ इंसान हमने नहीं देखा। वह छत्तीसगढ़ में आए तो हमने तो उन्हें कभी नहीं रोका था।

खैर अब वह किस मुंह से छत्तीसगढ़ से आएंगे। छत्तीसगढ़ में हमने किसानों और नौजवानों से वादा किया था वह पूरा कर रहे हैं। भाजपा के लोग जुमलेबाज लोग हैं।

कांग्रेस पार्टी आजादी की लड़ाई में शामिल रही है। हमारे आदर्श आजादी की लड़ाई में माफी मांगने वाले सावरकर और गांधी की हत्या करने वाला गोडसे नहीं है। इसलिए आप लोग उन्हें चुनिए जो न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ने का जज्बा रखते हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago