Categories: Photo Gallery

15 तस्वीरों में देखिए प्रियंका वाड्रा की न्याय रैली

किसान न्याय रैली को संबोधित करने के लिए रविवार को वाराणसी आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भक्ति भाव में डूबी दिखीं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर और दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद वह जगतपुर स्थित रैली स्थल पर पहुंचीं। यहां उन्होंने सबसे पहले मंच से की दुर्गा स्तुति की। कहा, आज नवरात्रि का चौथा दिन है और यह समय मुझे उचित लगा कि सच्चाई आपके सामने रखूं।

लगभग 6 घंटे के काशी प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी मंदिरों में सामान्य श्रद्धालु की तरह विधि विधान से पूजा कीं। वहीं, रैली स्थल में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के अंदर उन्होंने जोश भरा और PM मोदी व CM योगी पर उतनी ही सख्ती से जमकर जुबानी हमला किया।

तस्वीरों में देखें प्रियंका गांधी का वाराणसी दौरा…।

अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद महंत शंकर पुरी से आशीर्वाद लेतीं प्रियंका गांधी।
दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा देवी मंदिर में पूजा करतीं प्रियंका गांधी।
दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा मंदिर के महंत परिवार के सदस्य प्रियंका गांधी को देवी प्रतिमा भेंट करते हुए।
दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा मंदिर में प्रियंका गांधी ने सिपाही साक्षी त्रिपाठी को गले लगाकर गुडलक कहा।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करतीं प्रियंका गांधी।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बाहर निकलतीं प्रियंका गांधी।
बाबतपुर एयरपोर्ट से पार्टी के नेताओं के साथ बाहर निकलतीं प्रियंका गांधी।
एयरपोर्ट से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाते समय धूप में खड़े होकर इंतजार करते कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी ने अपना काफिला रुकवा कर मुलाकात की।
जगतपुर स्थित रैली स्थल पर हर-हर महादेव का उद्घोष कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करतीं प्रियंका गांधी।
जगतपुर स्थित रैली स्थल पर प्रियंका गांधी को तलवार भेंट करते कांग्रेस नेता अजय राय।
रैली में आए हुए लोगों को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी।
प्रियंका गांधी को सुनने के लिए वाराणसी और आसपास के जिलों से आए लोग।
रैली खत्म होने के बाद प्रियंका मंच से उतर कर बाहर निकलीं तो उत्साही कार्यकर्ताओं के हुजूम ने उन्हें घेर लिया।
प्रियंका गांधी की रैली खत्म होने के बाद रोहनिया से मोहनसराय मार्ग पर भीषण जाम लग गया था। पुलिस की लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हुआ।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago