Categories: Photo Gallery

15 तस्वीरों में देखें अखिलेश की विजय रथ यात्रा: भीड़ से निकलकर…

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी बिगुल कानपुर से फूंका। बुधवार को दूसरे दिन उनका विजय रथ हमीरपुर ओर जालौन पहुंचा। जालौन में अखिलेश यादव सुरक्षा घेरा तोड़कर अचानक से दस्यु सुंदरी पूर्व सांसद फूलन देवी की मां से मिलने पहुंच गए। फूलन देवी की मां ने अखिलेश का माथा चूमकर विजयी होने का आशीर्वाद दिया। जिस पर अखिलेश ने उन्हें धन्यवाद दिया।

रथ यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। अखिलेश को देखकर कार्यकर्ता उत्साह और जोश से लबरेज दिखे। वहीं, अखिलेश ने विजय रथ यात्रा के साथ शहर में घूमकर सभी का अभिवादन किया। साथ ही सभा को संबोधित किया। इसके बाद रथ यात्रा कानपुर देहात पहुंचे। कानपुर देहात के माती में अमूल डेयरी प्लांट में जनसभा को संबोधित किया।

15 तस्वीरों में देखें विजय रथ यात्रा…

मंगलवार को अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा की शुरुआत की थी। इसमें मुलायम यादव की तस्वीर के साथ ही आजम खां की तस्वीर भी लगी हुई है।
हमीरपुर में रथ यात्रा में के दौरान अखिलेश ने जनता को दिलाया कि उनकी सरकार बनने के बाद सभी को फ्री बिजली मिलेगी।
हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को कुछ नहीं मिला है।
अखिलयेश यादव से मिलने की होड़ में कार्यकर्ता धक्का-मुक्की कर पहुंचे। उनसे हाथ मिलाने के बाद वो काफी खुश दिखे।
हमीरपुर में अखिलेश यादव ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया। जिस पर समथर्कों ने हाथ हिलाकर खुशी जताई।
रथयात्रा में करीब 15 हजार लोग शामिल हुए। विजय रथ के साथ हमीरपुर समेत दूरदराज जिलों की लगभग 20 हजार चारपहिया वाहन थे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें याद है कि सबसे ज्यादा महोबा जिले में किसानों ने आत्महत्या की है। हमीरपुर, बांदा के साथ-साथ आसपास के जिलों में किसानों ने आत्महत्या की।
PWD गेस्ट हाउस के बाहर मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचला गया, इस पर विपक्ष शांत नहीं रहेगा।
अखिलेश यादव के स्वागत के लिए कार्यकर्ता फूल माला लेकर पहुंचे थे। उनसे मिलने के बाद वो काफी उत्साहित दिखे।
अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा में हजारों की संख्या में चारपहिया वाहन होने की वजह से यातयात बुरी तरह प्रभावित रहा। घंटों गाड़िया टस की मस नहीं हुई।
हमीरपुर के बाद समाजवादी पार्टी की विजय रथ यात्रा जालौन में कालपी के ठक्कर बापा इंटर कॉलेज पहुंची।
अखिलेश ने कहा कि सरकार संविधान की हत्या करना चाहती है। जब से भाजपा सरकार आई है, तब से किसान और नौजवान परेशान हैं।
अखिलेश ने कहा कि किसानों ने इन काले कानूनों का विरोध किया तो भाजपा सरकार ने किसानों की हत्या करानी शुरू कर दी है।
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार को जब तक उखाड़ न दें तब तक सपा का विजय रथ लगातार चलता रहेगा।
जालौन में अखिलेश यादव से मिलने को कार्यकर्ता एक दूसरे पर टूट पड़े।
अखिलेश यादव की रथ यात्रा के साथ समर्थक झंडा लेकर काफी दूर तक दौड़ता रहा।
कानपुर देहात में विजय रथ यात्रा के बाद अखिलेश यादव ने विशाल जनसभा को संबोधित किया।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago